Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम किया और वह फांसी के फंदे पर झूलने से बचा लिया गया,त्वरित सूझबूझ के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया उत्साहवर्धन

पाटन,दुर्ग . असल बात news.   पाटन विकासखंड के ग्राम खोरपा में आज एक युवक फांसी पर झूल गया. अचानक स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी मिल ...

Also Read

पाटन,दुर्ग .

असल बात news.  

पाटन विकासखंड के ग्राम खोरपा में आज एक युवक फांसी पर झूल गया. अचानक स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी मिल गई तो वे सब घटना स्थल पर पहुंच गयें.सभी ने सूझ बुझ का परिचय देते हुए युवक को समझाया बुझाया, इसके बाद उसे फांसी से उतार लिया गया. उसकी जान बच गई.इस सूझबुझ पर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान  किया गया.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोरपा निवासी रवि ठाकुर की उम्र लगभग 30 वर्ष है.उसने सिकोला रोड किनारे बबूल झाड़ियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उसने व्यक्तिगत कारणों से फांसी पर झूलने की कोशिश की.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर रस्सी काटी गई एवं तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी।

*उक्त सराहनीय कार्य के लिए योगेश निक्की भाले, श्रीमती निशा सोनी, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, चंद्र प्रकाश देवांगन को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

▪️ घटना का कारण :

प्राथमिक जांच में व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या का प्रयास करना प्रतीत हुआ।

▪️ घटनास्थल :

सिकोला रोड किनारे बबूल झाड़, ग्राम खोरपा, थाना पाटन

उक्त कार्यवाही में योगेश निक्की भाले, श्रीमती निशा सोनी, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, चंद्र प्रकाश देवांगन की विशेष भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की मानसिक तनाव या समस्या की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं तथा अपने परिजनों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। समय पर सहायता मिलने से जीवन की रक्षा संभव है।