Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


इस्पात नगरी भिलाई में दिखाएंगे कई राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी अपना दमखम, खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू, लगभग एक हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे यहां,अस्थायी स्टेडियम में अब व्यापक तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप, कुश्ती की राष्ट्रीय स्तर की कई हस्तियों को यहां देखने का मिलेगा अवसर

    भिलाई,दुर्ग. असल बात news.   यहां अंडर 20 नेशनल रैसलिंग चैंपियनशिप की तैयारियों को अब अंतिम रूप  दिया जा रहा है.दूर-दूर के राज्यों से खि...

Also Read

  





भिलाई,दुर्ग.

असल बात news.  

यहां अंडर 20 नेशनल रैसलिंग चैंपियनशिप की तैयारियों को अब अंतिम रूप  दिया जा रहा है.दूर-दूर के राज्यों से खिलाड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया है,और इसके साथ पूरे क्षेत्र में  कुश्ती के महासंग्राम का एक उत्साह पूर्ण वातावरण बनता नजर आने लगा है.प्रदेश कुश्ती संघ के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में बड़ी टीम इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है.बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में उच्चस्तरीय मापदंडों को बनाए रखने के लिए यहां ओलंपिक के समान अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेसलिंग मेट बिछाया जा रहा है. तैयारी इस तरह से की जा रही है कि,यहां एक साथ तीन प्रतियोगितायें हो सकेगी. प्रतियोगिता सुबह लगभग 8:00 से शुरू होकर रात 8:00 बजे तक चलेगी. इसका उद्घाटन 10 अप्रैल को भव्य समारोह के साथ होगा.जो कुश्ती को देखने, जानने के शौकीन है,उनके लिए अच्छी खबर के साथ हम बता दें कि  राष्ट्रीय स्तर के कई नामचीन खिलाड़ियों को यहां खेलते देखने का अवसर मिलेगा.

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल को आयोजन में संयोजक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. बताया जा रहा है कि इससे कुश्ती तथा राजनीति से जुड़े कई राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता इसके उद्घाटन समारोह  में शामिल होने यहां पहुंचने वाले हैं अभी तक की जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री संजय सिंह, पूर्व सांसद देवरिया श्री रमापति त्रिपाठी, विधायक पंकज कुमार सिंह, श्रीमती श्योमणि शिल्पी यादव के इस प्रतियोगिता में शामिल होने यहां आने की संभावना है.

 छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. इसका पिछला मैच गुजरात में हुआ था जहां से घोषणा की गई थी कि अगले मैच की मेजबानी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को दी जाएगी और इसके लिए भिलाई को सेलेक्ट किया गया है. जहां इनडोर स्टेडियम में समुचित व्यवस्था नहीं होने से अस्थाई फुल्ली एयर कंडीशनर स्टेडियम बनाकर प्रतियोगिता कराई जा रही है.वर्ल्ड चैंपियनशिप में वेट कैटेगरी के अनुसार प्रतियोगिताएं होती हैं वैसे ही यहां भी प्रतियोगिता होगी,जिसमें 10 वेट कैटेगरी में खिलाड़ी खेलेंगे.

 प्रतियोगिता में इसकी पिछली राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं प्रथम,द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी भी शामिल होंगे. जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट  तपस्या गहलवात्, सिल्वर मेडलिस्ट काजल, प्रिया मलिक, रीना, सृष्टि सारिका, श्रुति, अंजलि, मानसी, नेहा इत्यादि उल्लेखनीय खिलाड़ी  शामिल है. इसी तरह से पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम में सुमित मलिक, 61 किलोग्राम में अजय कावडे, 65 किग्रा में, आश्विन,70 किलोग्राम में सागर,74 किलोग्राम में परविंदर सिंह इत्यादि खेलने पहुंच सकते हैं.

इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के युवा पहलवानों का दमखम देखने को मिलेगा. हरियाणा पंजाब के बड़ी संख्या में खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं. और सबकी नजर इन खिलाड़ियों की ओर रहने वाली है. कुश्ती संघ के पदाधिकारी ने बताया है कि भिलाई में भी गर्मी बढ़ रही है जिसका हमें एहसास है.इसे देखते हुए स्टेडियम को फुल्ली एयर कंडीशनर बनाया जा रहा है जिसमें खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी तरह की असहजता महसूस नहीं होगी.