Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सक्‍ती के बॉयलर विस्फोट कांड पर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी, इस गंभीर कांड को स्वतः लिया संज्ञान

  छत्तीसगढ़ के सक्‍ती जिले में थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट के कारण 13 श्रमिकों की मृत्‍यु और 20 अन्य के घायल होने की खबर का स्वतः सं...

Also Read

 


छत्तीसगढ़ के सक्‍ती जिले में थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट के कारण 13 श्रमिकों की मृत्‍यु और 20 अन्य के घायल होने की खबर का स्वतः संज्ञान लिया


राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई

रिपोर्ट में श्रमिकों को मुआवजे के संवितरण के साथ-साथ घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति भी शामिल होनी चाहिए

 नई दिल्ली,छत्तीसगढ़ .
असल बात news. 

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में बायलर विस्फोट कांड में बीस से अधिक लोगों की मौत और इससे अधिक लोगों के घायल हो जाने के प्रकरण में मीडिया की रिपोर्टों को  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, तथा इसे काफी गंभीरता से लिया है.आयोग ने इस प्रकरण में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के सक्‍ती जिले में स्थित एक थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को बॉयलर ट्यूब विस्फोट के कारण कम से कम 13 श्रमिकों की मृत्यु हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसारविस्फोट से निकली अत्यधिक गर्म भाप ने श्रमिकों को अपनी चपेट में ले लिया।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है तो इससे पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले सामने आते हैं। इसलिएआयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में प्रभावित श्रमिकों को मुआवजे के संवितरण की स्थिति और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी शामिल होनी चाहिए।

15 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसारबॉयलर को बंद करके ठंडा करने के बाद पुलिस ने बचाव अभियान आरंभ किया। घायल श्रमिकों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।