Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, पुलिस ने अपराध दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...

Also Read

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, पुलिस ने अपराध दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को घटना के संबंध में थाना कोतरारोड में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड दुकान सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथी महिला को अकेला समझकर जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के अंदर ले जाने लगे। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसे पकड़कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया





पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड में पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी पिता अशोक गिरी उम्र 27 वर्ष, देव कुमार उर्फ दीपक सिदार पिता भानू सिदार उम्र 23 वर्ष, जागेश्वर पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 32 वर्ष, पिंटू निषाद पिता मदन निषाद उम्र 23 वर्ष शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी पिंटू निषाद से घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 12 AY 5870 को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।