Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मंत्री दादा नकुल देव ढीढी और जैज लाल राय की ज यंती पर भव्य कार्यक्रम

भिलाई . असल बात news.   मंत्री दादा नकुल देव ढीढी और जैज लाल राय की जयंती के अवसर पर  सतनाम भवन से. 6 भिलाई मे 12 अप्रैल को  भव्य कार्यक्रम ...

Also Read




भिलाई .

असल बात news.  

मंत्री दादा नकुल देव ढीढी और जैज लाल राय की जयंती के अवसर पर सतनाम भवन से. 6 भिलाई मे 12 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम  आयोजित किया गया. कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष गेंद लाल राय मुख्य अतिथि थे तथा वर्तमान अध्यक्ष बी एल कुर्रे ने अध्यक्षता की. विशिष्ट अतिथि राजमहंत जवाहरलाल कौशल एवं समाजसेवी श्रीमती कृष्णा पात्रे व फुसु राम जोशी  थे.

 कार्यक्रम का शुभारंभ  पवित्र गुरु गद्दी की सामूहिक गुरु आरती व मंत्री दादा नकुलदेव ढीढी व जैजलाल राय जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ.मुख्य अतिथि श्री गैदलाल  राय   ने अपने उद्बोधन में कहा मंत्री दादा नकुल देव ढीढी जी गुरु घासीदास जयंती के जन्मदाता थे उनके द्वारा जयंती मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी तथा महान दानवीर थे उन्होंने जनहित के कार्यों के लिए अपनी डेढ़ सौ एकड़ जमीन दान में दे दी थी शोषित लोगों की रक्षा के लिए समता सैनिक दल का गठन किया था.

कार्यक्रम के अध्यक्षीय  उद्बोधन में श्री  बी.एल. कुर्रे  द्वारा कहां गया कि स्वः  जैजलाल राय जी जीवन सादगी पूर्ण समाज सेवा समर्पण के भाव हमेशा रहे अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में सतनाम भवन की नीव राखी तथा आज इस विशाल सतनाम भवन उनके अथक परिश्रम त्याग तपस्या का फल स्वरुप यह विशाल सतनाम भवन की छवि पूरे छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में नहीं है सतनाम भवन की गरिमा सबसे अलग है विशिष्ट अतिथि श्री जवाहर कौशल जी दादा नकुल देव ढीढी जी और स्व. जैज लाल राय जी का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। समिति उनके बताए न्याय और समानता के मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित है  इन महान विभूतियों के योगदान के कारण ही आज सेक्टर 6 की समिति समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही है। श्रीमति कृष्णा पात्रे जी ने  उपस्थित युवाओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। श्री रमेश कुमार बघेल एवं श्रीमती शीतल चेलक ने भी इस अवसर पर विचार रखे।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी गण श्रीमती उर्मिला भास्कर उपाध्यक्ष, आर.सी. देश लहरा कोषाध्यक्ष दिवाकर गायकवाड, टेकराम बंजारे सचिव एस.आर. नौरंगे, रूपेश बारले, त्रिलोचन डेहरे, शंभू डहरिया,सतीश डहरे, किशोर भारद्वाज ,मनबोधी कुर्रे, श्रीमती सागर टंडन, योगेश्वर चतुर्वेदी, नोहर सिंह कुर्रे, कैलाश चतुर्वेदी, बिसाहू राम बघेल,  श्रीमती भामनी बंजारे , उषा देश लहरा ,श्रीमती  शीतल चेलक, श्रीमती सरस्वती जांगड़े, रामजी गायकवाड, भागवत बंजारे, जे.आर. सोनवानी,टी. आर. कोसरिया, शांतिलाल मिर्चे ,आर.आर. टांडिया,सरयू प्रसाद बारले, नंद कुमार खरे, पवन कोसले, व सैकड़ो सामाजिक गण  की उपस्थिति में यह गरिमामयी   कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र महिलांग जी  तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एन. आर. गिलहरे जी ने किया।