Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विमान दुर्घटना की खबर अफवाह निकली: मौके पर कोई सबूत नहीं मिला, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम

  जशपुर। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर अफवाह निकली है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की...

Also Read

 जशपुर। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर अफवाह निकली है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने निरीक्षण किया, जहां प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रख रही है।



विमान हादसा को लेकर प्रशासन ने बताया कि जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर को नजदीक से उड़ते देख लोगों को लगा कि हेलीकाप्टर या फिर कोई विमान क्रैश हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। जंगल में लगी आग की वजह से लोगों को अंदेशा हुआ।