▪️ *ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री पर सतत निगरानी रखते हुए टीम द्वारा रात्रि जांच के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया भिलाई ....
▪️ *ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री पर सतत निगरानी रखते हुए टीम द्वारा रात्रि जांच के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया
भिलाई .
असल बात news.
लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बावजूद एक व्यक्ति के द्वारा लोगों को अवैध रूप से बियर बेचने का मामला सामने आया है. आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से 64 बोतल स्टॉक कंपनी की बीयर कुल 41.600 बल्क लीटर जप्त की गई है. आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है.
ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत थाना सुपेला क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18.04.2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा टी-सूर्यामाल जुनवानी स्थित “लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” की जांच की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि क्लब संचालन का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद संचालक द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से क्लब की छत पर बीयर छिपाकर रखी गई थी तथा ग्राहकों को अवैध रूप से उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 64 बोतल बीयर जप्त की गई।
मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटनास्थल :
लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब, टी-सूर्यामाल जुनवानी, थाना सुपेला, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. संजय गुप्ता, उम्र 41 वर्ष, निवासी सेक्टर-04 भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 64 बोतल स्टॉक कंपनी बीयर (कुल 41.600 बल्क लीटर
2. कुल कीमत लगभग 12,800/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि उत्तम कुमार साहू, आरक्षक कमल नारायण, गोविन्द साहू, कौशलेन्द्र, सविंदर सिंह की भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यवसाय संचालकों से अपील करती है कि कानून के प्रावधानों का पालन करें। अवैध शराब बिक्री या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


