भिलाई . असल बात news. भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय तथा उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में हेमचंद यादव विश्वविद्...
भिलाई .
असल बात news.
भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय तथा उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर, पोटिया कला में सात दिवसीय ई.टी.आई. कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रथम एवं द्वितीय सत्र में श्री नुतेश्वर वर्मा द्वारा पी.एफ.एम.एस. (PFMS) से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया, जो सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण रहा।
तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने प्रतिभागियों को एन.एस.एस. की नियमित गतिविधियों एवं विशेष शिविरों के सफल आयोजन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने आयोजन के दौरान की जाने वाली छोटी-छोटी सावधानियों पर भी प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। यह कार्यक्रम वर्तमान कार्यक्रम समन्वयक श्री जैनेन्द्र दीवान के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
तृतीय दिवस के समस्त कार्यक्रम का संचालन इंद्रावती समूह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. चांदनी मरकाम, श्री वजन साहू, श्री विनोद, श्री भारतेन्दु, श्री किशोर, श्रीमती नीलम चंद्रवंशी एवं रत्नम मैडम ने सक्रिय भूमिका निभाई


"
"
" alt="" />
" alt="" />


