Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण वंदन विधेयक अवश्य पारित होगा - संजय श्रीवास्तव

    रायपुर  . असल बात news.   नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अपने निवास पर भाजपा कार्यकर्ता साथियों के साथ माननीय प्रधानम...

Also Read

 


 रायपुर  .

असल बात news.  

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अपने निवास पर भाजपा कार्यकर्ता साथियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा महिला सशक्तिकरण वंदन अधिनियम पर राष्ट्र के नाम संबोधन का श्रवण किया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण वंदन विधेयक, आने वाले समय में अवश्य पारित होगा.

संजय श्रीवास्तव ने माननीय प्रधानमंत्री जी के इस संबोधन का हृदय से स्वागत एवं समर्थन करते हये कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की सशक्त और सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एनडीए सरकार द्वारा वर्षों से लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से संबंधित महिला सशक्तिकरण वंदन अधिनियम सदन में प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्ताव इस विश्वास के साथ लाया गया था कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी को लेकर सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर इसका समर्थन करेंगे।

उन्होने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि विस्तृत चर्चा के उपरांत जब इस महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान हुआ, तब कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इसका विरोध करते हुए महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को उजागर किया। उनके विरोध के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका, जिससे वर्ष 2029 से लागू होने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण पर भी विराम लग गया।

श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और विपक्ष के रुख पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि यह केवल एक अस्थायी बाधा है और भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी।

अंत में संजय श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि मोदी जी के नेतृत्व में आने वाले समय में यह विधेयक अवश्य पारित होगा और महिलाओं को लोकतंत्र में उनकी उचित एवं निश्चित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पाटी के कार्यकर्ता राजेश गुप्ता, अनूप खेलकर, संजय कश्यप, अनिल बाघ, मीना सेन, राधेश्याम बाघ, गणेश निर्मलकर, डोमेन्द्र चंद्राकर, सेवती साहू, रेणू साहू, आरती साहू, शशि देवांगन, पायल यादव, हीरा साहू, प्रेमबाई दिवान, सरिता साहू, दुकलीन दीवान, गायत्री चंद्राकर, बोधिनी साहू उपस्थित रहे।