Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के पदाधिकारियों के चुनाव में सुबह से हो रहा है तूफानी गति से मतदान, दोपहर 2:00 बजे तक 45% से अधिक मतदान हो जाने का समाचार, कहीं कोई अप्रिय स्थिति का समाचार नहीं, मतदान केंद्र पर भारी उत्साह का नजारा, कल घोषित होगा परिणाम

दुर्ग  . असल बात news.   जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के पद के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज सुबह 9:00 से मतदान शुरू हो गया है तब से यहां मतदान...

Also Read

















दुर्ग  .

असल बात news.  

जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के पद के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज सुबह 9:00 से मतदान शुरू हो गया है तब से यहां मतदान के लिए सदस्यों की भारी भीड़ दिख रही है.मतदान केंद्र के आसपास जबरदस्त उत्साह का नजारा दिख रहा है और हलचल बनी हुई है. दोपहर 2:00 बजे तक कि हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार इस समय तक 45% से अधिक मतदान हो गया है.जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष तथा सचिव पद का चुनाव काफी प्रतिष्ठा पूर्ण हो गया है तथा इन पदों पर चुनाव रहे अभ्यर्थियों ने चुनाव प्रचार में पूरा जी जान लगा दिया और सदस्यों को अपने पक्ष में प्रभावित करने कोई कसर नहीं छोड़ी है.

जिला अधिवक्ता संदेश दुर्ग के विभिन्न पदों का चुनाव कितना प्रतिष्ठापूर्ण बन गया है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसके लगभग सभी पदों पर तीन से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.सिर्फ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के चुनाव के लिए चुनाव मैदान में दो उम्मीदवार है जिनके बीच आमने-सामने की टक्कर है. यहां अध्यक्ष पद के लिए तो आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिनमें निवृत्तमान अध्यक्ष भी चुनाव लड़ रही हैं. अध्यक्ष पद के लिए तो चुनाव प्रचार देखते ही बन रहा था.चुनाव प्रचार के दौरान सदस्यों से संपर्क करने में कोई पीछे नहीं दिख रहा था.एक अभ्यर्थी सदस्य से मिलकर निकलता तो दूसरा अभ्यर्थी पीछे-पीछे पहुंचता दिख रहा था. इस पद के लिए अब आठ अभ्यर्थियों में से किसकी किस्मत चमकने वाली है यह कल पता चलेगा. यहां सचिव पद का चुनाव भी काफी प्रतिष्ठापूर्ण दिखा है. इस पद के लिए भी चुनाव प्रचार में जी जान लगा दिया गया.

 दोपहर 2:00 बजे तक की यहां से जो खबर है उसके अनुसार 800 से अधिक मतदाता सदस्यों ने इस चुनाव में अपना मतदान कर दिया है. यहां कुल 1703 मतदाता सदस्य हैं जिन्हें मतदान का अधिकार है. कहा जाता रहा है कि यहां मतदाताओं के नाम पर कतिपय विवाद भी हुआ तथा कुछ आपत्तियां भी की गई थी,लेकिन निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा इसका निराकरण कर दिया गया.

दोपहर के समय मतदान कुछ धीमा नजर आ रहा है लेकिन पिछले बार के चुनाव में जिस तरह का रिकॉर्ड रहा है कि 90% तक मतदान हो गया था,इस बार उससे अधिक मतदान की संभावना जताई जा रही है. चुनाव मैदान में जो अभ्यर्थी हैं पद के अनुसार उनके नाम इस प्रकार हैं. 

अध्यक्ष पद के लिए-

 देवेंद्र कुमार गुप्ता, गिरीश चंद्र शर्मा, गुलाब सिंह पटेल, कुमारी नीता जैन, मधुप शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, श्रीमती संगीता सिंह और उमा भारती साहू 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए -

बृजेश कुमार शुक्ला, चंद्रकांत चंदेल, दिनेश सिंह राजपूत, पं  अजय मिश्रा, प्रशांत कुमार जोशी व प्रमोद फिलिप 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पद हेतु -

जया कुमारी, कुमारी गुंजा सोनी, कु  रेखा राय, कु  ललित जोशी, श्रीमती पूजा मोगरी 

सचिव पद हेतु -

हेमंत कुमार मिश्रा, रवि शंकर सिंह व विजय चौधरी 

सहसचिव पद हेतु-

कृष्ण राज चंदेल, राकेश यादव, व सुमित रंजन दत्ता 

सहसचिव महिला हेतु -

कुमारी संध्या, श्रीमती शशि यादव, पूनम ताम्रकार 

कोषाध्यक्ष पद हेतु -

अमित कुमार अग्ने ,अनिल जायसवाल, प्रशांत अग्रवाल ,साकेत आर मिश्रा 

ग्रंथालय सचिव हेतु -

अजय कुमार शर्मा, ढाल सिंह देवांगन तथा ज्ञान प्रकाश तिवारी 

सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव हेतु-

 गुरमीत सिंह भोगल तथा रवि शंकर मानिकपुरी 

सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव महिला हेतु.-

 कुमारी यशोदा, कुमारी किरण गुप्ता तथा मोनिका सिंह 

इस तरह से जिलाअधिवक्ता संगत दुर्ग के चुनाव में पद हेतु 40 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. जब इतने अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है तो चुनाव की सरगर्मी में बढ़ जाना स्वाभाविक है.मतदान के लिए कुल 6 बूथ बनाए गए हैं जिसमें बूथ नंबर दो में जहां 202 मतदाता है मैं काफी तेज गति से मतदान हो रहा है और वहां 104 सदस्यों ने मतदान कर दिया है. बूथ क्रमांक 1 में 172 सदस्यों में से 91,बूथ क्रमांक 3 में 160 सदस्यों में से 88, बूथ क्रमांक 4 में से 153 सदस्यों में से 77, बूथ क्रमांक 5 में 135 सदस्यों में से 92 और बूथ क्रमांक 166 में से 94 सदस्यों ने यह समाचार लिखने तक  मतदान किया है.मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा. आप हमारे साथ बने रहिए. हम इस चुनाव की विशेषरिपोर्ट लगातार आप तक पहुंचाते रहेंगे.