Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सोशल मीडिया पर दुर्ग सांसद के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर समर्थकों,कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार,

▪️ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज ▪️ आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया* ▪️अपराध क्रमांक 12...

Also Read

▪️ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज

▪️ आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया*

▪️अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 353(2) BNS के तहत कार्यवाही

दुर्ग .

असल बात news.  

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद के विरुद्ध social media पर आपत्तिजनक अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने की सूचना फैलने के बाद पूरे लोकसभा क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जमकर प्रदर्शन किया विरोध किया तथा स्थानीय थानों में जाकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई.स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर धारा 353(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।आरोपी का नाम गौरव वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम फुंडा, थाना पाटन, जिला दुर्ग बताया गया है.

▪️ जप्त सामग्री :

1. मोबाइल फोन

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा  आम नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें एवं किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री प्रसारित न करें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


—0000—