Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खारुन नदी के दोनों पुल शुरू,मरम्मत कार्य पूर्ण, आम यातायात शुरू

कुम्हारी,दुर्ग. असल बात news.  खारून नदी के पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है और उसके साथ यहां दोनों पुल पर आवागमन अबाधित तरीके से शु...

Also Read





कुम्हारी,दुर्ग.

असल बात news. 

खारून नदी के पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है और उसके साथ यहां दोनों पुल पर आवागमन अबाधित तरीके से शुरू हो गया है.मरम्मत कार्य के चलते यहां कई दिनों तक यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था. फूल खुल जाने से आम यात्रियों को राहत मिली है.

कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी पर स्थित दोनों पुल को मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण जाने के बाद दोनों आम नागरिकों एवं वाहनों के आवागमन हेतु खोल दिया गया है.

इस पुल का मरम्मत कार्य विगत दिनों से प्रगति पर था, जिसके कारण उक्त मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। 

मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई थी, जिसका नागरिकों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।

▪️दुर्ग पुलिस द्वारा आम नागरिकों का आभार:

दुर्ग पुलिस के द्वारा समस्त आम नागरिकों, दुर्गवासियों एवं इस मार्ग से आवागमन करने वाले सभी लोगों को मरम्मत कार्य के दौरान दिए गए सहयोग हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया  है। और आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें और इसी प्रकार पुलिस की सहयोग करे ।