Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आप सांसदों की भाजपा में एंट्री: सीएम साय बोले—पीएम मोदी पर बढ़ता भरोसा, भूपेश बघेल का तंज—अब देखना होगा केजरीवाल कब शामिल होते हैं बीजेपी में

  रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने की खबर ने छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक हलचल पैद...

Also Read

 रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने की खबर ने छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ते विश्वास का नतीजा बताया है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल इससे कांग्रेस को कुछ फर्क नहीं पड़ने का दावा किया है.




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आप सांसदों के भाजपा में प्रवेश को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. नियति और नियम बीजेपी में है. यह बताता है कि प्रधानमंत्री पर सबका विश्वास बढ़ता जा रहा है.

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने इस राजनीतिक घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप तो भाजपा की बी-टीम है. आप के नेता भाजपा की विचारधारा से ही निकले हैं. अब मूल पार्टी में ही वापस जा रहे हैं. आगे अब यह देखना होगा कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में जाते हैं. कांग्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.