Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चोरी के शक में युवक को बर्बर सजा, 9 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला

  सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था, जहां चोरी के शक में एक युवक ...

Also Read

 सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था, जहां चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी थी। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी युवक रहमान ताज को पस्ता गांव बुलाया गया, जहां उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसका आधा सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, युवक को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान उसकी पत्नी को भी साथ में घुमाकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। युवक के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। रामानुजनगर पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों का जुलूस निकालकर यह संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। इस तरह की अमानवीय हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।