Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पैरोल से एक आरोपी फरार, 30,000 रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का दर्ज है प्रकरण,सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

  ▪️ *हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 30,000 रुपये का इनाम घोषित  ▪️ *आरोपी पूर्व में जेल से रिहा होने के पश्चात ...

Also Read

 


▪️ *हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 30,000 रुपये का इनाम घोषित 

▪️ *आरोपी पूर्व में जेल से रिहा होने के पश्चात लगातार फरार चल रहा है एवं गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा है*

▪️ *पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश सहित सतत खोजबीन एवं पतासाजी की कार्यवाही की जा रही है

 दुर्ग .

असल बात news. 

पैरोल पर रिहा हुआ एक आरोपी यहां फरार हो गया है.आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज है. पुलिस के द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है लेकिन आरोपी का पता नहीं चला है. आशंका है कि,आरोपी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा है.पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के द्वारा आरोपी पर  30,000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया है।आम नागरिकों से आरोपी की सूचना देने की अपील की गई है. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध  थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग में दर्ज धारा 229 (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है. आरोपी जसपाल सिंह को जिला न्यायालय द्वारा रिहा किया गया था, किन्तु रिहाई के पश्चात आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ एवं लगातार फरार चल रहा है जिसके कारण थाना पद्मनाभपूर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, किन्तु अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा 30,000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया है।

▪️ घटना का कारण :

न्यायालय में पेशी से बचने हेतु फरार रहना

▪️ घटनास्थल :

थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1.आरोपी जसपाल ,सिंह पिता जगत सिंह ,उम्र 35 वर्ष,जाति पंजाबी, साकिन एच.आई.जी. 2862/3862 म.प्र. हाउसिंह बोर्ड जामुल जिला दुर्ग

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उक्त फरार आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा उपयुक्त इनाम प्रदान किया जाएगा।