रायपुर . असल बात news. यहां आमानाका मेन रोड स्थित मस्जिद परिसर से चोरी करने वाले आरोपियों का पता चल गया है. आरोपी दीवार फांद कर मस्जिद मे...
रायपुर .
असल बात news.
यहां आमानाका मेन रोड स्थित मस्जिद परिसर से चोरी करने वाले आरोपियों का पता चल गया है. आरोपी दीवार फांद कर मस्जिद में घुस गए और हजारों रुपए का सोना चोरी कर लिया. सीसीटीवी से आरोपियों का पता चल गया. आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 17 अप्रैल को सुबह 4:00 से 5:00 बजे के बीच हकीमी इंटरप्राइजेस के सामने आमानाका मेन रोड स्थित मस्जिद परिसर की दीवार फांदकर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और वहां रखा सामान लिफ्ट प्लेट, हैंडल, वायर आदि चोरी कर ले गए. प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के विश्लेषण के दौरान 02 अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को घटना को अंजाम देना पाया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के भागने के लिए उपयोग किए गए मार्गों की पहचान की तथा उन सभी मार्गों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाला गया.जिससे आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों की पहचान कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर निवासी अर्जित देवार एवं शत्रुघन उर्फ बठवा देवार के रूप में किया गया।
दोनों की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की लिफ्ट प्लेट, हैंडल, वायर आदि कीमती लगभग 15,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी अर्जित देवार पूर्व में एनडीपीएस एक्ट तथा आरोपी शत्रुघन उर्फ बठवा देवार मारपीट व आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


