Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के चुनाव में काफी कुछ बदलाव, रमेश शर्मा निर्वाचित हुए अध्यक्ष

दुर्ग   . असल बात news.   दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में इस बार बदलाव पर जोर देने की कोशिश की गई. और जब चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं त...

Also Read


दुर्ग   .

असल बात news.  

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में इस बार बदलाव पर जोर देने की कोशिश की गई. और जब चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं तो यह काफी कुछ नजर भी आया है. हालांकि यहां सचिव पद पर अधिवक्ता रविशंकर सिंह ने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल कर ली है लेकिन कई सारे पूर्व पदाधिकारी उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं.. रवि शंकर सिंह इस चुनाव को मिलाकर छह बर्वे दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का सचिव पद पर काबिज रह चुके हैं उन्होंने इस दफा आपके प्रतिद्वंदी विजय चौधरी को 170 से अधिक मतों से पराजित कर लगातार पांच बार चुनाव जीतने का शानदार रिकार्ड बनाया है* 

*अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रमेश शर्मा ने अष्टम कोणी मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता नीता जैन को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है कोषाध्यक्ष पद पर चतुर्थ कोणी मुकाबले में अधिवक्ता सकेत आर मिश्रा चुनाव जीत गए हैं वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रशांत जोशी ने अपना परचम लहराया है*।

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर रमेश शर्मा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार जोशी , कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पद पर पूजा मोगरी, सचिव पद पर रवि शंकर सिंह, सह सचिव पद पर राकेश  यदु, सह सचिव महिला पद पर कुमारी संध्या (संध्या शुक्ला), कोषाध्यक्ष पद पर साकेत आर. मिश्रा, ग्रन्थालय सचिव पद पर ज्ञानप्रकाश तिवारी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर रविशंकर मानिकपुरी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला) पद पर कु. दशोदा विजयी हुई है, सभी को  हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं 🌹💐💐👍*