Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कवर्धा राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी, आसपास के लोगों से पूछताछ जारी…

  कवर्धा। कवर्धा राजपरिवार के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया ...

Also Read

 कवर्धा। कवर्धा राजपरिवार के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया है. मंदिर के पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.



पूरा मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलवारी का है. मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट लगा था. पुजारी से मिली मुकुट चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सुराग जुटाने में लगी है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है.