Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कवर्धा की बेटी अनवेशा बोथरा ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान, अनवेशा ने बढ़ाया जिले का मान, दसवीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक किया हासिल

कवर्धा,असल बात कबीरधाम जिले की प्रतिभावान छात्रा अनवेशा बोथरा ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ा...

Also Read

कवर्धा,असल बात




कबीरधाम जिले की प्रतिभावान छात्रा अनवेशा बोथरा ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। अनवेशा ने परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विशेष उपलब्धि यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी मेधावी क्षमता का प्रदर्शन किया है। अनवेशा बोथरा पिता श्री सुचित बोथरा, अभ्युदय स्कूल, कवर्धा की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं परिजन अत्यंत गौरवान्वित हैं। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अनवेशा की सफलता को उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है।


अनवेशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं विषयों की गहराई से समझ बनाने पर विशेष ध्यान देने से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन विषयों को समझने के लिए लगातार अभ्यास करना उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। अनवेशा ने भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है कि वे भी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अनवेशा की इस सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गर्व का विषय है|

असल बात,न्यूज