▪️ *सिगरेट मांगने के विवाद में प्रार्थी के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास* ▪️ *तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया* ▪️ ...
▪️ *सिगरेट मांगने के विवाद में प्रार्थी के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास*
▪️ *तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*
▪️ *घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु एवं अन्य सामग्री जप्त*
▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी
भिलाई.
असल बात news.
यहां कैरम सेंटर पर सिगरेट मांगने के नाम पर विवाद हो गया. सिगरेट देने से मना किया तो आरोपी ने अपने और साथियों को बुला लिया और मारपीट की कथा कर लगाकर और हरिद्वार वस्तु से हमला कर हत्या का प्रयास किया.पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोह. वसी, निवासी क्षेत्र थाना छावनी, अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर, कैम्प-02 भिलाई में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिगरेट मांगने पर मना करने से विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके पश्चात आरोपीगण अपने अन्य साथियों को बुलाकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए तथा गला दबाकर एवं धारदार वस्तु से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया गया।
प्रकरण में धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
▪️ आरोपी का नाम
1. मोह. रफिक
2. वसीम कुरैशी उर्फ कालू
3. रज्जा अहमद उर्फ पप्पू
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक धारदार नुकीली वस्तु
2. एक पानी की बोतल
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के सउनि दिनेश कुमार सिंह, आरक्षक विकास सिंह एवं संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि छोटे-छोटे विवादों को बढ़ावा न दें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


