*अड्डेबाजी एवं असामाजिक तत्वों पर दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही, रात्रि सघन पेट्रोलिंग अभियान संचालित ▪️ जिले के चिन्हित क्षेत्रों में कुल...
*अड्डेबाजी एवं असामाजिक तत्वों पर दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही, रात्रि सघन पेट्रोलिंग अभियान संचालित
▪️ जिले के चिन्हित क्षेत्रों में कुल 46 स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई
▪️ अड्डेबाजी, धारदार हथियार लेकर घूमने, नशा सेवन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त समझाइश*
▪️ थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध एवं छुपकर गतिविधि करने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी
दुर्ग,भिलाई .
असल बात news.
दुर्ग जिले में विभिन्न स्थानों पर अड्डेबाजी,धारदार हथियार लेकर घूमने,भय उत्पन्न करने, नशा सेवन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने जैसी असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने बीती रात सघन पेट्रोलिंग की गई. दुर्ग पुलिस द्वारा ऐसे अपराधों को रोकने थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया है। विशेष पेट्रोलिंग और निगरानी की कार्यवाही की जा रही है।
रात्रि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां युवकों द्वारा समूह बनाकर अड्डेबाजी करना, नशा सेवन करना, धारदार हथियार लेकर घूमना एवं आम जनता में भय का वातावरण निर्मित करना पाया जाता है।
अभियान के दौरान अड्डेबाजी करने वाले, नशा सेवन करने वाले एवं संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की जांच कर उन्हें कड़ी समझाइश दी गई और खुले में शराब सेवन करने वालों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की गई ,साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
▪️ क्षेत्रवारआबकारी 36(च) कार्यवाही :
धमधा – 10
पुलगांव – 08
पद्मनाभपुर – 07
जामुल – 05
दुर्ग – 04
नेवई – 03
अंडा – 03
भिलाई नगर – 02
पुरानी भिलाई – 02
खुर्सीपार – 02
उक्त कार्यवाही में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीमों एवं थानों में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई जिसमें सभी की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अड्डेबाजी, नशा सेवन, धारदार हथियार के साथ घूमना या अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


