Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अप्रैल महीने में एकमुश्त मिल जाएगा अगले तीन महीनों का चावल, राज्य सरकार अप्रैल में मना रही है चावल उत्सव, उचित मूल्य दुकानों तक निर्धारित चावल उपलब्ध कराने को कहा गया, नागरिक आपूर्ति निगम ने व्यवस्था बनाने ली अधिकारियों की बैठक

 07 अप्रेल तक हितग्राहियों को आगामी तीन माह का चांवल उपलब्ध कराने की तैयारी, नॉन अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने क...

Also Read


 07 अप्रेल तक हितग्राहियों को आगामी तीन माह का चांवल उपलब्ध कराने की तैयारी, नॉन अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने के दिए निर्देश 

रायपुर  .

असल बात news. 

03 अप्रैल 2026.

राज्य सरकार अगले तीन महीने का चावल, हितग्राहियों को इस अप्रैल महीने में एकमुश्त देने जा रही है.सरकार ने अप्रैल महीने को चावल उत्सव मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत तीन महीने का चावल एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया गया है.इसका पूरा वितरण अप्रैल महीने में 7 तारीख तक कर देना निश्चित किया गया है. इस वितरण कार्य को सुव्यस्थित बनाने छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है. निगम के द्वारा उचित मूल्य की दुकानों में इन तीन महीनों का चावल इसी महीने समय पर पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

चावल उत्सव के परिप्रेक्ष्य  में राशन दुकानों तक समय पर चावल पहुंचाने तथा कोई भी अव्यस्था नहीं रहने देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय, नवा रायपुर में निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव द्वारा मुख्यालय के प्रमुख अधिकारियों एवं समस्त जिला प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की है तथा चांवल उपार्जन, भंडारण के बारे में जानकारी ली है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि शासन द्वारा प्रदेश के हितग्राहियों को तीन माह का अनाज एकमुश्त दिए जाने के निर्देश जारी किया गया है, फलस्वरूप 07 अप्रैल चांवल उत्सव के पूर्व प्रदेश के समस्त उचित मूल्य की दुकानों में चांवल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दायित्व निगम के जिला प्रबंधकों की है। इसके साथ ही आगामी माह मई एवं जून के चांवल हर हाल में उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंच जावे ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के समस्त हितग्राहियों को 03 माह का चांवल एकमुश्त प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। हितग्राहियों को दिए जाने वाले चांवल मानक गुणवत्ता की हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जावे। चांवल भंडारण में किसी भी प्रकार की व्यवहारिक दिक्कत या परिवहन समस्या, लेबर की कमी हो तो निगम मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को अवगत करावें स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल हल कराने हेतु जिलों के कलेक्टर से निरंतर संपर्क रखकर समय सीमा में भंडारण कार्य पूर्ण करावें। समय पर हितग्राहियों को चांवल नहीं मिलने पर संबंधितों की जवाबदेही तय की जावेगी। चांवल उपार्जन की गति बढाने के लिए मिलर्स से चर्चा कर शीघ्र चांवल जमा कराने का प्रयास किया जावे, ताकि चांवल की कमी की स्थिति किसी भी जिलों में न हो, इस संबंध में संबंधित जिलाध्यक्षों से बैठक कर कार्ययोजना तैयार करने हेतु निगम अध्यक्ष द्वारा सभी जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया। 

बैठक के दौरान जिला प्रबंधकों द्वारा अपने-अपने जिलों की स्थिति से अवगत कराया तथा चांवल उत्सव के पूर्व उचित मूल्य की दुकानों में पर्याप्त स्टाक उपलब्ध कराने बाबत आश्वस्त किया। विडियो कांफ्रेस में अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कार्यपालन संचालक वित्त राजेश कुमार सिसोदिया, एजीएम महेंद्र साहू, डिप्टी एजीएम त्रिनाधा रेड्डी, डिप्टी एजीएम मनोज वर्मा,मैनेजर एन.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।