Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


संतुलित खानपान से स्वस्थ रहने का संदेश देने बाइक से भारत यात्रा पर निकली मिशन हेल्दी भारत ट्रस्ट की टीम के सदस्यों ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की,स्वस्थ भारत के अपने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी

संतुलित खानपान से स्वस्थ रहने का संदेश देने बाइक से भारत यात्रा पर निकली मिशन हेल्दी भारत ट्रस्ट की टीम के सदस्यों ने सांसद विजय बघेल से मुल...

Also Read







संतुलित खानपान से स्वस्थ रहने का संदेश देने बाइक से भारत यात्रा पर निकली मिशन हेल्दी भारत ट्रस्ट की टीम के सदस्यों ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की,स्वस्थ भारत के अपने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी 

 भिलाई, दुर्ग   .

असल बात news. 

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से संतुलित खानपान से स्वस्थ रहने का संदेश देने बाइक से भारत यात्रा पर निकली मिशन हेल्दी भारत ट्रस्ट की टीम के सदस्यों ने मुलाकात की तथा स्वस्थ भारत के अपने  अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी.सांसद विजय बघेल ने भी इस दौरान उनसे उनके अभियान की मिल रहे जनसमर्थन,आम लोगों की प्रतिक्रिया तथा कठिनाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा कहा कि नागरिक स्वस्थ होंगे तभी भारत देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर आगे बढ़ सकेगा.सांसद श्री बघेल में भी सभी से संतुलित आहार लेने तथा नियमित दिनचर्या का आह्वान किया.

मिशन हेल्दी भारत ट्रस्ट के द्वारा ओबेसिटी मुक्त भारत अभियान के तहत आप लोगों को शारीरिक सक्रियता, पोषण,खान-पान तथा व्यायाम और योग के प्रति जागरूक करने और इसके माध्यम से मोटापा,  शरीर में असंतुलन से होने वाली बीमारियों को दूर करने लोगों को देशभर में जागरूक किया जा रहा है. इसके लिए टीम सदस्यों के द्वारा भारत भ्रमण किया जा रहा है. जिसमें एक सदस्य तापसी उपाध्याय बुलेट राइड से देश भ्रमण कर रही है.उनके सहयोग के रूप में तीन आने सदस्य उदंत उपाध्याय,संदीप चौधरी और एलिस दूसरे वाहन से साथ में चल रहे हैं. अपने भारत भ्रमण अभियान के तहत  टीम के सदस्य एक दिन पहले दुर्ग जिले में पहुंचे हैं.आज सभी सदस्यों ने सांसद श्री विजय बघेल और उनके परिवार के सदस्यों से उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की.

सदस्यों ने बताया कि आज लोगों में मोटापा एक बड़ी समस्या हो गई है. अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान तथा शारीरिक सक्रियता मैं कभी  की वजह से यह समस्या पैदा हो रही है और इसकी वजह से लोग ब्लड प्रेशर,शुगर जैसी बीमारियां से ग्रसित होते जा रहे हैं. वे अपने अभियान  से इससे बचाव के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं. सांसद विजय बघेल मैं बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी देश के सभी आम नागरिकों को स्वस्थ रहने, सक्रिय रहने तंदुरुस्त रहने के उपाय करने का बार-बार आह्वान कर रहे हैं. हम स्वस्थ रहेंगे तभी वर्ष 2047 तक भारत देश विकसित राष्ट्र बन सकेगा. टीम के सदस्यों ने इस दौरान सांसद विजय बघेल से इस दौरान उनके हेल्थ और स्वस्थ रहने के राज के बारे में भी पूछा.

इस टीम के सदस्य दुर्ग जिले में विभिन्न  स्कूल और कॉलेजों में बच्चों से मुलाकात करेंगे और उन्हें स्वस्थ रहने मजबूत बनने के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव देंगे. सांसद विजय बघेल ने सभी सदस्यों को अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है.