Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नए सपनों का स्वागत, पुरानी यादों को विदाई – ‘अभि–विदा’ , स्वरूपानंद महाविद्यालय में वरिष्ठ – कनिष्ठ विद्यार्थियों हेतु अनूठा आयोजन

भिलाई . असल बात news.   स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस एवं कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में...

Also Read





भिलाई .

असल बात news.  

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस एवं कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के विदाई समारोह “अभि–विदा” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां एक ओर नए विद्यार्थियों के चेहरों पर नए सपनों और उत्साह की झलक दिखाई दी, वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के मन में महाविद्यालय से विदा होने का भावनात्मक क्षण भी देखने को मिला। इस अवसर पर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालयीन जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया एवं नवागंतुक विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही विद्यार्थियों के स्वभाव व रुचियां को ध्यान में रखते हुए उन्हें बैच व टाइटल दिया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मिला सामल के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के विकास का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती रुपाली खर्च ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अभि–विदा” जैसे आयोजन विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर, हुडको की निदेशक डॉ. मोनिशा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि महाविद्यालय में अर्जित ज्ञान और संस्कार जीवनभर उनका मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया।

डॉ सुनीता वर्मा विभागाध्यक्ष हिंदी में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा शिक्षक के लिए सबसे गर्व का पल अपने विद्यार्थियों को ऊंचाई पर देखना है जब आप ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं आप लोगों की उपलब्धियां को बताते हुए हमें गर्व होता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं गीतों ने वातावरण को अत्यंत आनंदमय बना दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। इनमें एक रोचक प्रतियोगिता में छात्र प्रतिभागियों को दो मिनट के भीतर साड़ी पहनना, उसके बाद कैटवॉक करना और अंत में साड़ी को व्यवस्थित रूप से फोल्ड करके देना था। इसके अतिरिक्त छात्राओ के लिए “पासिंग द बॉल” नामक मनोरंजक खेल भी आयोजित किया गया, जिसमें संगीत रुकते ही जिसके पास गेंद आती थी उसे मंच पर आकर नृत्य, गीत या मिमिक्री प्रस्तुत करनी होती थी। इस खेल ने पूरे कार्यक्रम में हास्य और उत्साह का वातावरण बना दिया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ में  प्रिया सिंह एवं अलिशा खत्री, बी.कॉम द्वितीय सेम. – चुनरी चुनरीनृत्य प्रस्तुत करते ही महाविद्यालय सभागार तालियों  की गड़गड़ाहट से गूंज उठा अलिशा खत्री एवं वंश तुरकर, बी.कॉम द्वितीय सेम.हुआ छोकरा जवांरे। पर विद्यार्थी झूमकर नाचे  लिखिता, बी.कॉम तृतीय वर्ष – गिव मी सम सनशाइन प्रस्तुत करते ही विद्यार्थियों के पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगे l

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को विभिन्न विशेष टाइटल्स प्रदान किए गए। बीसीए- मिस्टर फेयरवेल – अनमोल सोलोमन, मिस फेयरवेल – नेहा वस्त्राकर, ऑलराउंडर – के. हेमराजू, मिस एलिगेंट – नित्या साहू को सम्मानित किया गया। 

वाणिज्य विभाग से- ऑलराउंडर: लिखिता, बी.कॉम तृतीय वर्ष, मिस्टर हैंडसम: अंश उइके, बी.कॉम तृतीय वर्ष मिस्टर फ्रेशर्स: वंश तुरकर, बी.कॉम द्वितीय सेम., मिस फ्रेशर्स: प्रिया सिंह, बी.कॉम द्वितीय सेम., मिस्टर फेयरवेल: हनिश दास, बी.कॉम तृतीय वर्ष, मिस फेयरवेल: नंदिनी कर, बी.कॉम तृतीय वर्ष, कला संकाय  से मिस फ्रेशर अपेक्षा राजपूत बीए प्रथम वर्ष l

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ओर से महाविद्यालय का मोनो लगा कप प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थी महाविद्यालय की स्मृतियों को संजो कर रखें एवं पौधा लगा गमला दिया गया जिससे विद्यार्थी पर्यावरण के प्रति सजग हो सके एवं जब अपने घर आँगन में उस पौधे को देखे तो महाविद्यालय की मधुर स्मृतिया यादे ताज़ा हो सके l

कार्यक्रम का सफल संचालन अमरजीत सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य एवं सीमा पाल सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस द्वारा किया गया। श्री विजय मिश्रा स.प्रा. वाणिज्य , सुश्री संतोषी स.प्रा. वाणिज्य कंप्यूटर, श्री तिलक साहू स.प्रा. वाणिज्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया कार्यक्रम में सुश्री  इंद्राणी दास स.प्रा. प्रबंधन उपस्थित रहीं। समग्र रूप से “अभि–विदा” कार्यक्रम नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की विदाई का एक भावनात्मक, प्रेरणादायक और यादगार अवसर बन गया, जिसने विद्यार्थियों के महाविद्यालयीन जीवन की मधुर स्मृतियों को और भी सजीव कर दिया।