भिलाई . असल बात news. सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने धमतरी स्थित पीबीएस ऑइल की फैक्ट्री का भ्रमण किया| सर्वप्र...
भिलाई .
असल बात news.
सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने धमतरी स्थित पीबीएस ऑइल की फैक्ट्री का भ्रमण किया| सर्वप्रथम पीबीएस ऑइल फैक्ट्री के समन्वयक श्री मिलन साहू ने छात्रों को पीबीएस ऑइल का प्रारंभ, प्रगति एवं वर्तमान में देश में राईसब्रान तेल के उत्पादन में पीबीएस ऑइल के योगदान को विस्तार से समझाया|
तकनीकी अभियंता श्री चित्रसेन ने उत्पादन की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि पीबीएस ऑइल की इस फैक्ट्री को FSSAI एवं WCM अर्थात विश्व स्तर के उत्पादन की मान्यता मिली हुई है एवं सम्पूर्ण भारत के अलग अलग क्षेत्रों में पीबीएस ऑइल की भरपूर मांग है| भ्रमण के दौरान छात्रों ने कच्चे माल के मिश्रण से लेकर तैयार हो चुके पीबीएस ऑइल की पैकिंग तथा परिवहन से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया को बहुत ही बारीकी से जाना एवं श्री मिलन साहू ने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया| पीबीएस ऑइल के निदेशक श्री प्रभाष अग्रवाल ने प्लांट की गुणवत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि पीबीएस ऑइल मुख्य रूप से ह्रदय की बीमारी एवं उसके मरीजों के लिए खाने में बहुत लाभदायक है| प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सूसन आर अब्राहम ने कहा कि प्रबंधन विभाग द्वारा समय समय पर छात्रों को उद्योग जगत का व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए इस प्रकार भ्रमण कराया जाता है|
महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस ने कहा कि सेंट थॉमस महाविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए सदैव समर्पित रहता है| महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी. एस. वर्गीस ने प्रबंधन विभाग को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अपनी शुभकामनायें दी| यह सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सूसन आर अब्राहम के मार्गदर्शन में संपंन हुआ जिसमें विभाग के प्राध्यापक श्री महेंद्र इखार एवं प्रियंका गंजीर तथा सभी छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|


"
"
" alt="" />
" alt="" />


