Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Breaking,जानिए,छत्तीसगढ़ राज्य धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में क्या हैं विशेष प्रावधान....??

छत्तीसगढ़  . असल बात news. छत्तीसगढ़ राज्य धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के विशेष प्रावधान .. 0  जो धर्मांतरणकर्ता है,उसको अपना पंजीयन,अनिवार...

Also Read


छत्तीसगढ़  .

असल बात news.

छत्तीसगढ़ राज्य धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के विशेष प्रावधान ..

0  जो धर्मांतरणकर्ता है,उसको अपना पंजीयन,अनिवार्य रूप से करना होगा. वह ऐसे ही खाली नहीं रह सकेगा.

0 धर्मांतरण करने के लिए,धर्म परिवर्तन करने वाले को और धर्मांतरण कर्ता को,प्राधिकृत अधिकारी के पास जाकर अपना समस्त दस्तावेज जमा करना होगा.

0 अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,महिला या बालक,नाबालिग अथवा विकलांग,इनमें से किसी भी का धर्मांतरण करने पर दंड के प्रावधान.

0 जहां जन्म,विवाह और मृत्यु से संबंधित अनुष्ठान की प्रक्रिया, बदल जाए,तो वह धर्मांतरण माना जाएगा.

0 जो कोई पारंपरिक देवी-देवताओं का पूजा पाठ छोड़ दे,तो वह धर्मांतरित माना जाएगा.

0 अपने पारंपरिक मान्यताओं का पालन करना बंद करते हुए,किसी पराए विश्वास या धर्म का पालन करना और साथ ही गैर धर्मांतरित रहने का दावा करना भी, धर्मांतरण ही माना जाएगा.

0.पैतृक धर्म पर वापसी का स्पष्ट प्रावधान.

0 धर्मांतरण कराने की संबंधित प्राधिकृत अधिकारी से शिकायत की जा सकती है.

0 जब दो या इससे अधिक लोगों का एक साथ धर्मांतरण करा दिया जाता है तो यह सामूहिक धर्मांतरण की श्रेणी में आ जाएगा.

0. कंप्लेंट एक व्यक्ति भी कर सकता है और ग्रामसभा भी कर सकती है.

0. इस अधिनियम का किसी धर्म विशेष की तरफ झुकाव नहीं. धर्मनिरपेक्ष अधिनियम.

0. छत्तीसगढ़ के डेमोग्राफी चेंज नहीं होने देने का संकल्प. डेमोग्राफी चेंज होने वाली बात बड़ी खतरनाक. यहां पर घूसपैठिए भी नहीं रहने देने का भी संकल्प दोहराया गया.

0. विधेयक पर चर्चा के दौरान उल्लेख में आया कि जुलाई 2021 में सुकमा के एसपी ने पत्र लिखा था कि स्थानीय आदिवासियों का खुला समुदाय के द्वारा पहला फैसला कर धर्मांतरण किया जा रहा है.

0. 2004 से 2021 के बीच 166 धर्मांतरण की सूचना.

0. नवंबर 2021 में बस्तर कमिश्नर के द्वारा भी धर्मांतरण से उठे चर्चा के विषय का भी हुआ उल्लेख.

0. संस्कृति ही धर्म है और धर्म ही संस्कृति है. संस्कृति को नष्ट करने वाले को नहीं बख्शने का संकल्प.

0. विधायक पर चर्चा के दौरान ये बातें भी आई... परिवार में एक भाई कन्वर्टेड हो जाता है तो परिवार में झगड़ा शुरू हो जाता है. दूसरा भाई उसे देखना नहीं चाहता.

 अंदर से बदल गया व्यक्ति अपने ही गांव में पराया हो जाता है और वह पूरे गांव में विवाद का कारण बन जाता है.

0 राज्य के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ राज्य धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 प्रस्तुत किया जो कि सर्वसम्मति से पारित हो गया.

0 इस दौरान विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक पर असंतोष जाहिर करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था.

0. विधेयक के विषयों पर कई सदस्यों ने रखा विस्तृत सारगर्भित विचार. कई घंटे तक हुई चर्चा.