छत्तीसगढ़ . असल बात news. इस समय बड़ी खबर है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा के हिंदी विषय के पेपर लीक हो जाने के...
छत्तीसगढ़ .
असल बात news.
इस समय बड़ी खबर है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा के हिंदी विषय के पेपर लीक हो जाने के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है. पेपर लीक हो जाने के इस प्रकरण से पूरे प्रदेश में सनसनी फैली हुई है तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंदी की परीक्षा के एक दिन पहले रात में यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था.
अभी परीक्षाओं का सीजन है. बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही है. माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ के द्वारा भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले शनिवार को 12वीं कक्षा के बच्चों की हिंदी विषय की परीक्षा थी. इसी विषय की परीक्षा के 1 दिन के पहले इसका पेपर कथित तौर पर लीक हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड के द्वारा अपनी परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए प्रत्येक विषय का तीन सेट में पेपर तैयार किया जाता है और एक परीक्षा केंद्र में आगे-पीछे बैठे परीक्षार्थियों को तीनों सेट का पेपर क्रम से अलग-अलग दिया जाता है. सीबीएसई के द्वारा यह पेपर चार सेट में तैयार किया जाता है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के इसी के हिंदी विषय के बी सेट का पेपर कथित तौर पर लीक हो गया.इसके क्वेश्चन सोशल मीडिया पर आ गए.बताया जा रहा है कि इसके प्रश्न सोशल मीडिया पर रात में लगभग 2:00 बजे इस संदेश के साथ जारी कर दिए गए थे कि इन प्रश्नों को भी देख लेना. और दूसरे दिन यही सभी प्रश्न,परीक्षा में क्वेश्चन पेपर पर थे. यह भी बताया जा रहा है कि इन प्रश्नों का उत्तर भी सोशल मीडिया पर कुछ देर बाद जारी कर दिया गया था. एकदम एक जैसा प्रश्न सोशल मीडिया पर परीक्षा के 1 दिन पहले आ जाने से इसका पेपर लीक हो जाने की आशंका पैदा हुई है.
माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा इस विषय को लेकर पुलिस तथा साइबर सेल में fir दर्ज कराई गई है. इसमें पेपर लीक हो जाने के कथित आरोपों के जांच कराई जाएगी.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


