Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आपसी भाईचारा, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भरापूरा है, सिंधी समाज का चेट्रीचंद पर्व- संजय श्रीवास्तव

  रायपुर. असल बात news.   सिंधु शक्ति संस्थान, रायपुर द्वारा चेट्रीचंद उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि न...

Also Read

 



रायपुर.

असल बात news.  

सिंधु शक्ति संस्थान, रायपुर द्वारा चेट्रीचंद उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के लिये उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा समाज की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

श्री संजय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि चेट्रीचंद त्यौहार, सामाजिक एकता और आपसी सदभावना को मजबूत करने का पर्व है। यह त्यौहार समाज की संस्कृति का संरक्षण करता है और मजबूत बनाता है। इस उत्सव ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं से गहरे जुड़ हुए है और इसका महत्व भविष्य में भी बना रहेगा। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव, सिंधु शक्ति से किशोर आहूजा, मनोज डेंगवानी, भरत पमनानी, राजू तारवानी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।