Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आठवें केंद्रीय वेतनमान पर हो रहा है तेजी से काम,हितधारकों से सुझाव आमंत्रित

  *सुझाव innovateindia.mygov.in और 8cpc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं *कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और संगठनों से 30 अप्रैल, 2...

Also Read

 


*सुझाव innovateindia.mygov.in और 8cpc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं

*कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और संगठनों से 30 अप्रैल, 2026 तक ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है

 नई दिल्ली .

असल बात news.  

देश में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवां वेतनमान लागू करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. बताया जा रहा है किसी कई सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.अभी आठवीं केंद्रीय वेतन आयोग ने संबंधितजनों,यूनियनों, संगठनों से इस संबंध में सुझाव मंगाया है. इच्छुकजन अपना सुझाव भेज सकते हैं.

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने अपनी वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर सेवारत कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के संघों/यूनियनों, संगठनों/संस्थानों के साथ-साथ कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और इच्छुक व्यक्तियों से ज्ञापन/सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक ऑनलाइन प्रारूप उपलब्ध कराया है। 30 अप्रैल, 2026 तक राय और सुझाव दिए जा सकेंगे।

ज्ञापन प्रस्तुत करने का प्रारूप MyGov.in पोर्टल (innovateindia.mygov.in) पर भी उपलब्ध है। आयोग ने हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे केवल उपरोक्त पोर्टल पर ही अपने सुझाव प्रस्तुत करें। कागजी प्रतियां/ईमेल/पीडीएफ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।