▪️ *1030 किलोग्राम लोहा स्क्रैप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त* ▪️ *प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी* संक्षिप्त विवरण : भिलाई ...
▪️ *1030 किलोग्राम लोहा स्क्रैप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त*
▪️ *प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी*
संक्षिप्त विवरण :
भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लांट में प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी किया जा रहा था। केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
प्राप्त सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपी को दिनांक 18.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप चोरी करना
▪️ घटनास्थल :
ब्लास्टिंग यार्ड के पास, भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई
▪️ आरोपी का नाम :
1. आकाश राव पुरके, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 2 शारदा पारा मिलन चौक, भिलाई
2. नरेश कलेथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेक्टर 4, सड़क 10, क्वार्टर 2, ब्लॉक 20, भिलाई
3. पुष्पेंद्र दीप, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, बस्ती नाला के पास, भिलाई
4. राकेश कुमार सोनकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, कैंप 2, भिलाई
5. मनोज कुम्भार, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, नाला के पास, भिलाई
6. मनोज कुमार गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, कैंप 02, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. 16 नग लोहा स्क्रैप तार, वजनी लगभग 1030 किलोग्राम, कीमती करीब 30,000/- रुपये
2. पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CY 2912, कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


