भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आत्मरक्षा...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया।इस कार्यशाला के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम प्रभारी प्राध्यापक डॉ शैलजा पवार ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाकर किसी भी खतरनाक स्थिति या हमले से खुद को सुरक्षित रखने के लिए व्यावहारिक तकनीक सीखाना है।यह कार्यशाला महिलाओं,छात्राओं एवं प्रध्यापिकाओ आत्मविश्वास को बढ़ाने,मानसिक मजबूती बनाने,जागरूक रहने और व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर आत्मनिर्भर बनने पर केंद्रित है।
कार्यशाला के आरंभ में बिंदु बंजारे, अनीता सिंह ,दीपक साहू कांस्टेबल द्वारा आत्म अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया, इसके द्वारा इमरजेंसी में यदि फस जाते हैं तो इसमें एसओएस आपातकाल द्वारा ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं , इस शिकायत का स्टेटस क्या है ? वह भी पता कर सकते हैं । महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अभिव्यक्ति एप को डाउनलोड किया गया।
इस कार्यशाला में महिला रक्षा टीम की दीपक साहू द्वारा प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि कोई छात्र यदि किसी मुसीबत में फंस जाए तो उसके हाथ में जो भी वस्तु है जैसे चाबी, बोतल बैग,मोबाइल आदि के द्वारा सामने वाले व्यक्ति पर उसकी ठुड्डी ,गला या पेट में जोरदार वार कर उसे घायल कर, अपनी रक्षा कर सकते हैं। फाल्गुनी नायक एवं निवेदिता रजक डी-एल-एड प्रथम वर्ष को श्रीमती दीपक साहू द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया उसके पश्चात हाल में उपस्थित प्रक्षिक्षण लिया गया इस अवसर पर दुर्ग डीएसपी डॉक्टर चित्रा वर्मा ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को महिला दिवस की बधाई दी और आत्म सुरक्षा से संबंधित अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की, उन्होंने कहा कि सक्सेस का कोई हार्ड एवं फास्ट रूल नहीं होता ,सेटिस्फाइड और मेंटली पीसफुल तथा हेल्दी रहे, आप अपने स्ट्रैंथ के अनुसार कैरियर बनाकर आगे बढ़े,आप अपने आप को इतना कैपेबल बनाएं कि आप किसी के सामने झुके नहीं गिड़गिड़ाएं नहीं। आप अपने लक्ष्य तक पहुचने के लिए छोटे-छोटे टारगेट बनाकर चलें जिससे आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा और साथ-साथ आप परिवार को भी लेकर चलें क्योंकि परिवार से ही आपको प्रेरणा और हिम्मत मिलती है।
श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर हुडको के निदेशक डॉक्टर दीपक शर्मा एवं डॉ मोनिशा शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर छात्राओं के लिए करते रहना चाहिए, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर हंसा शुक्ला ने महिला प प्रकोष्ठ द्वारा कार्यशाला के आयोजन को उद्देश्य पूर्ण बताया और कहा कि आज हमें महिलाओं एवं छात्रों को शारीरिक रूप एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे किसी आपातकालीन हिंसा या दुर्व्यवहार की स्थिति में वे स्वयं की रक्षा कर सके । यह कार्यशाला बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने ,जोखिम को पहचाननेऔर व्यावहारिक सुरक्षा तकनीक के सीख।ने पर आधारित है ।महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉक्टर अजरा हुसैन ने महिला दिवस पर कार्यशाला करवाने पर महिला प्रकोष्ठ की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा की छात्राओं को आवश्यक जीवन कौशल से सशक्त बनाना, जिससे उनमेंआत्मविश्वास, आत्मअनुशासन एवं शारीरिक शक्ति का विकास होता है। इस कार्यशाला में मंच संचालन प्राध्यापक डॉक्टर शैलजा पावर, शिक्षा एवं आभार प्रदर्शन डॉ. जया तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापक डॉक्टर रजनी मुदलियार, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ- नीना बागची, श्रीमती मोनिक मेश्राम, सुश्री मोहिनी शर्मा, सुश्री सुरभि श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यार्थी गण उपस्थित थे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


