Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार, दरिंदगी की हदें पार

  बालोद . छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घूमाने के बहाने पीड़िता को नाबालिग अपनी...

Also Read

 बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घूमाने के बहाने पीड़िता को नाबालिग अपनी बाइक से रजहि डैम के पास लेकर गया, जहां उसने गलत काम किया. इसी दौरान वहां पहुंचे दो हैवानों ने भी वीडियो बनाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. पूरा मामला दल्लीराजहरा क्षेत्र का है.



जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रविवार को अपने परिचित नाबालिग के साथ बाइक से रजहि डैम घूमने गई थी. मौके पर पहुंचते ही आरोपी की नीयत बिगड़ गई और उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. दो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पहले वीडियो बनाया, फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.


घर लौटने के बाद युवती ने रोते-बिलखते अपने माता -पिता को घटना की जानकारी दी. पीड़िता की मां ने रविवार को दल्ली राजहरा थाना में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर मामला दर्ज किया. पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग को पकड़ लिया है. वहीं दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

सीएसपी ने बताया कि दल्लीराजहरा थाना इलाके में रजहि डैम का मामला है. रविवार को पीड़ित की मां ने लिखित आवेदन पेश किया गया कि उनकी नाबालिग बेटी को नाबालिग रजहि डैम के पास लेकर गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया. इसी दौरान रजहि गांव के ही दो लोगों ने भी दुष्कर्म किया है. मामले में अपराध क्रमांक 51/2026, धारा 147/2, 127, 62, 49 BNS और 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है.