भिलाई. असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के विज्ञान विभाग, एनएसएस तथा ग्रीन ऑडिट समिति के संयुक्त तत्वाधान में भिला...
भिलाई.
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के विज्ञान विभाग, एनएसएस तथा ग्रीन ऑडिट समिति के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई के विभिन्न क्षेत्रो में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ग्रीन ऑडिट कमेटी की संयोजिका श्रीमती जया तिवारी ने कहा की रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्म ऋतू के दौरान पक्षियों के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना साथ ही छात्रो में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और सहानुभूति की भावना विकसित करना है।
श्री शंकराचार्य शिक्षण परिसर हुडको के निर्देशक डॉ. दीपक शर्मा एवं मोनिशा शर्मा ने कहा की विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना अनिवार्य है विद्यार्थियों को रिड्यूस, रियुज और रिसायकल की नीति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की हमारा अस्तित्व तभी सुरक्षित है जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित है।
रैली में उत्साहपूर्वक भाग लेते विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता से सम्बंधित जनजागरूक सन्देश दिया। वनस्पति शास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ. नीना बागची ने विद्यार्थियो को प्रकृति के करीब रहने की सलाह देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक तंत्र के पौधों के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
रैली निकलने के पश्चात् विद्यार्थियो एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको ने विभिन्न स्थानों में मिटटी के सकोरे में पानी एवं पक्षियों के लिए दाना रखा गया ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को भोजन एवं पानी मिल सके। रैली के दौरान स्थानीय नागरिको, दुकानदारो और आसपास के लोगो को भी अपने घर और प्रतिष्ठानो के बाहर सकोरा में पानी एवं पक्षियों के लिए दाना रखने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रीन ऑडिट कमेटी की सदस्य श्रीमती मोनिका मेश्राम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी श्रीमती संयुक्ता पाढ़ी ने बताया की वर्तमान विषय परिस्थितियों में पक्षिओ के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है बढ़ते तामपान एवं कटते पेड़ पौधों की वजह से उसे दाना पानी और संरक्षण के लिए हमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
कार्यक्रम की सफलता में सहायक प्राध्यापक मोहिनी शर्मा एवं सुरभि श्रीवास्तव अनुकरणीय योगदान रहा पर्यावरण जागरूकता रैली की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तन्नु दुर्गा बीएड चतुर्थ सेमेस्टर, हर्षिता पद्मे बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर, सना खान बीएड सेकंड सेमेस्टर, जयदीप बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर, पंकज सोनकर बीए सेकंड सेमेस्टर, अपेक्षा राजपूत बीए सेकंड सेमेस्टर, चेतना बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर, सुयश त्रिपाठी बीए सेकंड सेमेस्टर, आस्था वर्मा बीए सेकंड सेमेस्टर, जूडिथ बीएससी सेकंड सेमेस्टर, फरहाद खान बीए सेकंड सेमेस्टर, सौम्य सरकार बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर, भावना बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियो एवं स्वयं सेवको ने कार्यक्रम को सफल बनाया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


