Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


“जहां नारी का सम्मान, वहीं सजे खुशियों का आसमान”,साल्ही में महिला दिवस पूर्व सशक्तिकरण का अनुपम उत्सव

  *नारी सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा का अनुपम संगम : ग्राम पंचायत साल्ही (जिला एमसीबी) में महिला दिवस पूर्व भव्य आयोजन सम्पन्न *“मुस्कान में श...

Also Read

 


*नारी सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा का अनुपम संगम : ग्राम पंचायत साल्ही (जिला एमसीबी) में महिला दिवस पूर्व भव्य आयोजन सम्पन्न

*“मुस्कान में शक्ति, कदमों में विश्वास” — ग्राम साल्ही में नारी गरिमा और उत्साह का रंगारंग महापर्व

साल्ही/एमसीबी। 

असल बात news.  

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व ग्राम पंचायत साल्ही, जिला एमसीबी में The Association of V Club of India की वी क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण इकाई द्वारा अध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल के नेतृत्व में एक भव्य, प्रेरणादायी एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना, उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा समाज में समानता और सशक्तिकरण का संदेश देना था। ग्रामीण परिवेश में इस प्रकार का आयोजन महिलाओं के आत्मबल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए फुग्गा फोड़, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक फाग गीत एवं सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

साथ ही अन्नदान एवं वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित कर यह प्रेरणा दी गई कि शिक्षित समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वीरांगना श्रीवास्तव द्वारा अत्यंत मधुर, प्रभावशाली और ओजस्वी शब्दों में किया गया। उनके सहज एवं सुसंस्कृत मंच संचालन ने पूरे आयोजन को एक विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने अपने प्रेरणादायी शब्दों से महिलाओं के आत्मविश्वास, संघर्ष और उपलब्धियों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। उनके संचालन ने कार्यक्रम को अनुशासित, आकर्षक और यादगार बना दिया।

इस अवसर पर इंदिरा सेंगर, प्रभा पटेल, पम्मी अरोरा, मधु जैन, सविता अग्रवाल, मीरा गुप्ता, बेबी माखीजा, कमलेश अरोरा, प्रतिभा अग्रवाल, प्रीति जायसवाल, वीरांगना श्रीवास्तव, लीना शाह, स्वेता, रूपा, हेमा गायकवाड़, शीला सिंह सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत साल्ही के सरपंच केवल सिंह मरकाम, बीरन सिंह, गंगादेवी, धनकुंवर, प्रभा प्यासी, परमेश्वर गुरु, अजय विश्वकर्मा, राधे सिंह, पवन सिंह कुसरो, अनीता, मीना सिंह, रामबाई, आरती मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवा मिश्रा, लीलावती कमरों एवं सैकड़ों ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब नारी को सम्मान, अवसर और प्रोत्साहन मिलता है, तब समाज प्रगति के नए आयाम स्थापित करता है। महिला दिवस पूर्व यह आयोजन ग्राम साल्ही के लिए प्रेरणा, उत्साह और एकता का प्रतीक बन गया।