केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित होने पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल औ...
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित होने पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और इस बिल को समर्थन देने वाले सभी विधायकों को बधाई दी
देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो-
यह हमारी पार्टी की सरकार की स्थापना से ही संकल्प रहा है
मोदी जी के नेतृत्व में हमारी पार्टी की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं-
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह
गुजरात प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित हो गया है.यह विधेयक पारित करने वाला गुजरात,उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य है.केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित होने पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और इस बिल को समर्थन देने वाले सभी विधायकों को बधाई दी ।
X पर जारी एक पोस्ट मे श्री अमित शाह ने कहां “देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो, यह हमारी पार्टी की सरकार की स्थापना से ही संकल्प रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारी पार्टी की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। मुझे हर्ष है कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित करने का ऐतिहासिक कार्य कर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और इस बिल को समर्थन देने वाले सभी विधायकों को बधाई देता हूँ। देश तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले, यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है।“


"
"
" alt="" />
" alt="" />


