कोंडागांव . असल बात news. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य बेमेतरा श्री राहुल योगराज टिकरिया में अप...
कोंडागांव .
असल बात news.
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य बेमेतरा श्री राहुल योगराज टिकरिया में अपने युवा मोर्चा के साथियों के साथ प्राचीन हिंगलाजिन माता मूल मंदिर बेड़ागांव सोनपुर पंचायत पहुंचकर माथा ठेका एवं आशीर्वाद प्राप्त किया,
उनके इस क्षेत्र में प्रथम आगमन पर बस्तर जिला के युवा मोर्चा सहित विभिन्न मंडल एवं भाजपा के लोगों ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया और फूल माला, बाजे गाजे के साथ मंदिर स्थल पहुंचे और नवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा अनुष्ठान में भाग लेकर बैंस मालगुजार परिवार के सदस्यों एवं पुजारियों से भेंट किया, इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक एवं अध्यक्ष श्री अजय सिंह बैस ने शाल, श्रीफल, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह देकर युवामोर्चा अध्यक्ष एवं सदस्यों का सम्मान किया| अपने धार्मिक प्रवास पर अत्यंत प्राचीन एवं प्रभावशाली इस मंदिर के दर्शन कर अभिभूत होते हुए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा शक्ति के इस पावन स्थल पर माता की साक्षात कृपा को अनुभव करते हुए असीम शांति, सकारात्मक उर्जा मिली.
उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा बहुत दिन माता की दर्शन की थीं जो अब जाकर पूरी हुई उन्होंने प्रदेश एवं जनता की उन्नत के लिए प्रार्थना किया ज्ञातव्य हो कि वनांचल में एक छोटे से गांव में स्थित इस रियासत कालीन मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है तथा देवी सती के अंग मस्तक से प्रादुर्भावित माता हिंगलाजिन के रूप स्थापित है तथा बस्तर एवं उड़ीसा के करीब 300 से अधिक हिंगलाजिन मंदिरों की उद्गम स्थली है और इस मंदिर के शिष्यों द्वारा ही आसपास अन्य मंदिर स्थापित किए गए है , साथ ही तृतीया तिथि से मां शारदा भवानी मैहर वाली महासरस्वती प्राण प्रतिष्ठा भी प्रारंभ होगी.
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री कुणाल ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री विकास दुआ जिला अध्यक्ष बस्तर श्री अभिलाष यादव जिला अध्यक्ष कोंडागांव श्री नागेश देवांगन, एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों साथी मौजूद थे.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


