भिलाई,असल बात भिलाई | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भिलाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “नारी शक्ति: सशक्त राष्ट्र क...
भिलाई,असल बात
भिलाई | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भिलाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में
“नारी शक्ति: सशक्त राष्ट्र की आधारशिला” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन श्री शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं करियर काउंसलर डॉ. मित्तू उपस्थित रहीं,जिन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर, शंकराचार्य नर्सिंग ग्रुप – डॉक्टर सिंधु अनिल जी तथा नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भिलाई के नगर मंत्री आकाश कुमार ने की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त शक्ति है।”
इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
असल बात,न्यूज



"
"
" alt="" />
" alt="" />


