Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता: AAI खिलाड़ियों का दबदबा, पुरुष व महिला वर्ग में रजत पदक हासिल

  रायपुर . भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के खिलाड़ियों ने 45वीं पुरुष राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता और 23वीं महिला राष्ट्रीय शतरंज प्रतियो...

Also Read

 रायपुर. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के खिलाड़ियों ने 45वीं पुरुष राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता और 23वीं महिला राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों ही प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया. यह प्रतियोगिताएं अग्रसेन धाम, रायपुर में 16 से 22 मार्च तक आयोजित की गईं.


पुरुष वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थानों से कुल 46 टीमों ने भाग लिया, जबकि महिला वर्ग में 22 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कड़े प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया.





इस उपलब्धि के साथ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया. प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें AAI टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया.

विमान पत्तन निदेशक ने इस सफलता पर खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संगठन के खेल प्रोत्साहन के प्रयासों का परिणाम है और इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी.