Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


 [14/03, 9:08 pm] Inder Singh Bhiya Chotu Bhiya Htc Bhilai: भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेद...

Also Read

 [14/03, 9:08 pm] Inder Singh Bhiya Chotu Bhiya Htc Bhilai: भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए, अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशानुसार एसोसिएशन के वाहन चालक संजय कौसिक जी की पुत्री के विवाह हेतु  ₹25,000 की नगद सहयोग राशि प्रदान की गई तथा परिवारों को अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष: श्री इंद्रजीत सिंह जी  , कार्यकारी अध्यक्ष: अनिल चौधरी जी, महासचिव: मलकित सिंह ‘लल्लू’, कोषाध्यक्ष: जोगा राव जी, शहनवाज़ कुरैशी, सोम सिंह , डॉ हरजिंदर सिंह   सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। - #भिलाई_ट्रक_ट्रेलर_ट्रांसपोर्टर्स_एसोसिएशन #BTTTA #परिवारइन्दर #HTC #SBSHospital #Bhilai #Chhattisgarh #India

#ShriBiraSinghMultispecialtyHospital #YouthSikhSevaSamitiBhilai #सर्व_समाज_कल्याण_समि

[14/03, 9:08 pm] Inder Singh Bhiya Chotu Bhiya Htc Bhilai: यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई को शिक्षा सहायता फॉर्म के अंतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें एक बिटिया के पिता द्वारा बताया गया कि वे लगभग 1 वर्ष से अस्वस्थता के कारण कार्य करने में असमर्थ हैं। इसी कारण वे अपनी बेटी, जो  9वीं में अध्ययनरत हैं, की 2 वर्षो की स्कूल फीस का भुगतान करने में असमर्थता जता रहे थे। समिति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सहायता फॉर्म के माध्यम से पूरे प्रकरण का सत्यापन कराया। सत्यापन के उपरांत यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, समिति द्वारा ₹20,000 का चेक आज समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी के हाथों परिवार को सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह जी, जोगा राव जी, श्री अनिल चौधरी जी , डॉ. हरजिंदर सिंह जी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शिक्षा सेवा के इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।


— यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई

[14/03, 9:10 pm] Inder Singh Bhiya Chotu Bhiya Htc Bhilai: एक जरूरतमंद परिवार, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने दो बच्चों — एक कक्षा सातवीं और दूसरा कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत — की स्कूल फीस का भुगतान करने में असमर्थ था, ने अपनी समस्या सर्व समाज कल्याण समिति के समक्ष रखी।

समिति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सहायता फॉर्म के माध्यम से पूरे प्रकरण का सत्यापन कराया। सत्यापन के उपरांत बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इस उद्देश्य से समिति द्वारा ₹15000 का चेक आज समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी के हाथों परिवार को सुपुर्द किया गया।

इस दौरान समिति के महासचिव मलकीत सिंह जी, उपाध्यक्ष जोगा राव जी, श्री शाहनवाज कुरैशी जी, श्री राम हिंदरिया जी, डॉ. हरजिंदर सिंह जी, वाजिद अंसारी जी, सुनील यादव जी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

[14/03, 9:11 pm] Inder Singh Bhiya Chotu Bhiya Htc Bhilai: गुरु घासीदास नगर, वार्ड 23 भिलाई निवासी उमेश कुमार साहू जी, जो दिव्यांग होने के कारण लंबे समय से आने-जाने की कठिनाइयों से जूझ रहे थे, ने अपनी समस्या सर्व समाज कल्याण समिति के समक्ष रखी। 

स्वर्गीय सोभा सिंह जी की स्मृति में उनके भाई एवं सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्य श्री इंद्रजीत सिंह लिद्दड़ जी द्वारा आज 

सर्व समाज कल्याण समिति को एक ट्राईसाइकल भेंट की गयी जिसे समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी की उपस्थिति में श्री उमेश कुमार साहू जी को सुपुर्द किया गया। 

इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा के प्रधान श्री जसबीर सिंह सैनी जी, श्री सतनाम सिंह जी एवं समिति के महासचिव मलकीत सिंह जी, उपाध्यक्ष जोगा राव जी, श्री शाहनवाज कुरैशी जी, श्री राम हिंदरिया जी, डॉ. हरजिंदर सिंह जी, वाजिद अंसारी जी, सुनील यादव जी सहित ग्रुरुद्वरा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस मानवीय कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।


— सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई