भिलाई . असल बात news. यहां गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारी मंडल भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में अंतराष्ट्री...
भिलाई .
असल बात news.
यहां गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारी मंडल भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग इलेक्ट्रिकल यांत्रिकी उप संभाग खैरागढ़ की एस डी ओ श्रीमती संध्या बंजारे थी. अध्यक्षता श्रीमती उर्मिला भास्कर उपाध्यक्ष गुरु घासीदास सेवा समिति ने की.
विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुसूया जोगी सहायक प्राध्यापक उतई, कु. समृद्धि जोशी, सिविल जज, श्रीमती योगिता बंजारे नायब तहसील अहिवारा, श्रीमती सुधा कुर्रे प्राचार्य, सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम हूआ.सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बाबा गुरु घासीदास जी के तेल चित्र पर माल्या अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. ततपश्चात सभी मंचस्थ अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया तथा संस्था के प्रमुख अध्यक्ष श्री बी.एल. कुर्रे जी के द्वारा स्वागत भाषण दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती संध्या बंजारे जी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है महिला सशक्तिकरण केवल एक अधिकार नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है जब हम महिलाओं का सम्मान करते हैं तो पूरा समाज प्रगति करता है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती उर्मिला भास्कर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानने लगी है और सभी क्षेत्र में महिला बढ़-चढ़कर भाग ले रही है पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर हर कार्य को करने मे सक्षम है कार्यक्रम पर उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पमाला शाल श्रीफल देकर सम्मान किया तथा विभिन्न क्षेत्र के महिला समिति का सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती ईश्वरी गायकवाड़ जी एवं शीतल चेलक के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती भामनी बंजारे के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में अनेक क्षेत्र से मातृशक्ति एवं समिति के सभी प्रबंधकारिणी व शासकीय अधिकारी कर्मचारी मंडल के सभी प्रबंधकारिणी गण की गरिमा में उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ



"
"
" alt="" />
" alt="" />


