Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कवर्धा वनमंडल द्वारा तेंदुआ खाल जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा,असल बात वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल द्वारा वन्यजीव अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दो नग तेंदुआ खाल सहित अन्य...

Also Read

कवर्धा,असल बात




वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल द्वारा वन्यजीव अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दो नग तेंदुआ खाल सहित अन्य अवैध सामग्री जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, भोपाल (भारत सरकार) एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल, रायपुर (छत्तीसगढ़) से प्राप्त सूचना के आधार पर गठित संयुक्त जांच समिति, जिसमें कवर्धा वनमंडल के क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे, द्वारा तरेगांव के ग्राम गुडली एवं कवर्धा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी में कार्रवाई की गई।


वनमंडलाधिकारी, कवर्धा ने बताया कि दिनांक 20.03.2026 को अवैध तेंदुआ खाल रखे जाने की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो नग तेंदुआ खाल, हड्डी, नाखून आदि सामग्री जप्त की गई।


इस प्रकरण में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया -


संतराम धुर्वे पिता बिहारी धुर्वे, निवासी ग्राम चोरभट्टी

सुखराम मेरावी पिता बुधारी मेरावी, निवासी ग्राम गुडली

अघनू धुर्वे पिता भागुराम धुर्वे, निवासी ग्राम आमानारा

सहैततर मरकाम पिता तिरिथ राम, निवासी ग्राम सिंघारी

कनस टेकाम पिता इतवारी, निवासी ग्राम बेन्दा


प्रारंभिक जांच में पूछताछ के दौरान आरोपियों के द्वारा उक्त तेंदुआ खाल को पूजा-पाठ एवं अन्य तांत्रिकी गतिविधियों में उपयोग में लाये जाने की बात स्वीकार की गयी। 


उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 44, 50, 51 एवं 52 के तहत वन अपराध क्रमांक 20730/17 दिनांक 20.03.2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


दिनांक 21.03.2026 को आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

असल बात,न्यूज