आगामी 1 अप्रैल 2026 से दुर्ग से रायपुर खारून नदी ब्रिज एक माह के लिए मरम्मत कार्य हेतु रहेगा बंद 🔸*खारून ब्रिज पर ट्रैफिक वन वे चलेगा दुर्...
आगामी 1 अप्रैल 2026 से दुर्ग से रायपुर खारून नदी ब्रिज एक माह के लिए मरम्मत कार्य हेतु रहेगा बंद
🔸*खारून ब्रिज पर ट्रैफिक वन वे चलेगा दुर्ग से रायपुर एवं रायपुर से दुर्ग
🔸*जाम से बचने परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की अपील
रायपुर,दुर्ग .
असल बात news.
21/03/2026.
क्षेत्र के अत्यंत व्यस्ततम नेशनल हाईवे 53 रायपुर-दुर्ग मार्ग पर खारून नदी ब्रिज को आगामी एक माह के लिए मरम्मत कार्य के लिए बंद किया जाएगा. इस ब्रिज का मरम्मत कार्य पूर्ण होने में लगभग एक महीने का समय लग जाने की संभावना है.इस दौरान कुम्हारी से चंदनीडीह तक वन वे मार्ग रहेगा.इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत व्यस्त रहता है और ऐसे में इसके एक तरफ के पुल के बंद हो जाने और सिर्फ एक पुल के ही चालू रहने से मार्ग पर जाम की स्थिति बढ़ जाने की संभावना है.इसे देखते हुए प्रशासन के द्वारा दुर्ग से रायपुर और रायपुर से दुर्ग दोनों तरफ के लिए डायवर्टेड मार्ग की व्यवस्था की गई है. प्रशासन के द्वारा आम यात्रियों से इस दौरान जाम से बचने परिवर्तित मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की गई है. पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, एन एच ए आई के अधिकारियों ने आज स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
खारून नदी का यह ब्रिज मुंबई कोलकाता महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है. यह मार्ग व्यावसायिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है. मार्ग पर लंबी दूरियों के भारी वाहनों का तांता लगा रहता है. वहीं रायपुर से दुर्ग भिलाई राजनांदगांव तक आने जाने वाले वाहनों यात्रियों की भी काफी भीड़ रहती है. इस मार्ग पर खड़ी नदी पर दो पुल हैं.इनमें से एक का राजधानी रायपुर से दुर्ग-भिलाई की और जाने और दूसरे का दुर्ग- भिलाई से रायपुर जाने के लिए उपयोग होता है. इनमें से मरम्मत कार्य के उद्देश्य से एक पुल बंद हो रहा है.यह मरम्मत कार्य लगभग एक महीने तक चलेगा और इस दौरान इस पुल पर यातायात बंद रहेगा. जानकारी के अनुसार इस पुल पर से प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक और वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में प्रत्येक मिनट पर यहां जाम लगता रहता है.
रायपुर कमिश्नरेट ट्रैफिक से एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला,यातायात एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार, SDO NHAI,थाना प्रभारी टाटीबंध, अमानाका, कुम्हारी, यातायात दुर्ग के अधिकारीयों ने किया परिवर्तित मार्ग एवं प्रस्तावित रिपेयरिंग स्थल का निरीक्षण किया गया.राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 53 दुर्ग रायपुर पर कुम्हारी टोल खारुन नदी पर पुल /ब्रिज का दिनांक 1 अप्रैल 2026 से मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाना है जिसमे लगभग एक महीने का समय लगना संभावित है.
लोगों की सुविधा हेतु निम्न स्थानों पर यातायात डायवर्सन किया जाएगा.दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान इस तरह से है --
A. रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय,पुलिस मुख्यालय,आरंग,अभनपुर, की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद --पाटन --अभनपुर-- मार्ग का उपयोग
B. दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद --फूंडा---जामगांव--- मोतीपुर--- अमलेश्वर--- से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग
C. चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट-- मोतीपुर ---अमलेश्वर ---से रायपुर --मार्ग का उपयोग
D. कुम्हारी अहिवारा से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी ---उरला ---खमरिया-- अमलेश्वर मार्ग का उपयोग
E. कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग
F. रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक एवं बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे
G.रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार एवं मोटरसाइकिल भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई एवं दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करे!
सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि परिवर्तित मार्ग का अधिक से अधिक उपयोग करें, एवं आवश्यक कार्य जैसे एयरपोर्ट हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन प्रतियोगी परीक्षाएं, अन्य परीक्षाएं आदि के लिए रायपुर आने वाले उक्त वाहन चालक रिपेयरिंग कार्य के दौरान अतिरिक्त समय लेकर रायपुर की तरफ आना सुनिश्चित करें,
वन वे मार्ग चन्दनीडीह से कुम्हारी टोल प्लाजा एवं कुम्हारी टोल प्लाजा के बाद से चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग पर ओवरटेक ना करें (इस सिंगल पुल /ब्रिज पर ही वन-वे यातायात संचालन होगा )
# यातायात संकेत एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें





"
"
" alt="" />
" alt="" />


