Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक रिकेश ने संभाली एंबुलेंस की कमान : होली पर 37 वार्डों में खुद गश्त कर सुरक्षा और सेवा का दिया संदेश

भिलाई,असल बात ​भिलाई । ​वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने होली के पावन पर्व पर जनसेवा की एक नई मिसाल पेश की है। त्यौह...

Also Read

भिलाई,असल बात



​भिलाई । ​वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने होली के पावन पर्व पर जनसेवा की एक नई मिसाल पेश की है। त्यौहार के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना या मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए विधायक ने स्वयं वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस की कमान संभाली और क्षेत्र के सभी 37 वार्डों में निरंतर गश्त की।


​सड़क पर उतरे 'सारथी' बनकर विधायक


​अक्सर त्यौहारों पर हुड़दंग और हादसों की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए विधायक रिकेश सेन ने वीआईपी कल्चर को किनारे रख खुद एंबुलेंस चलाई। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यदि किसी भी नागरिक को आपातकालीन चिकित्सा सहायता की आवश्यकता हो, तो उसे बिना विलंब उपचार मिल सके।


*​जागरूकता और सुरक्षा पर जोर*


​गश्त के दौरान विधायक ने केवल एंबुलेंस ही नहीं चलाई, बल्कि माइक के माध्यम से जनता से संवाद भी किया। उन्होंने ​ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। ​ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवाओं को समझाइश दी। ​बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।


"सड़क-नाली तक सीमित नहीं जनप्रतिनिधि का दायित्व"

​इस पहल के बारे में चर्चा करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मेरी होली तभी 'हैप्पी' होगी, जब क्षेत्र से किसी भी बड़ी दुर्घटना या अप्रिय घटना की खबर न आए। एक जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल सड़क और नाली बनवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने क्षेत्र की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए।


​विधायक की इस सक्रियता और संवेदनशीलता की पूरे भिलाई नगर और वैशाली नगर क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। उनकी इस 'सेफ होली' मुहिम ने लोगों को जिम्मेदारी के साथ त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया है।

असल बात,न्यूज