Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ब्राह्मण समाज के बटुकों का 29 मार्च को सामूहिक उपनयन संस्कार

  *आशीर्वाद भवन में  आयोजित होगा कार्यक्रम  रायपुर। असल बात news.   कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल,रायपुर द्वारा 29 मार्च (रविवार) को बैरन बाजार...

Also Read

 


*आशीर्वाद भवन में  आयोजित होगा कार्यक्रम 

रायपुर।

असल बात news.  

कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल,रायपुर द्वारा 29 मार्च (रविवार) को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए 'सामूहिक उपनयन संस्कार' का आयोजन किया जा रहा है।

समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि यह संस्कार विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों को स्वागत, पूजन और अन्य मांगलिक कार्यों की अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री शशिकांत मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया है।  

बैठक में अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित संरक्षक द्वय श्री गिरजा शंकर दीक्षित, श्री राज कुमार अवस्थी, श्री शशिकांत मिश्रा संयोजक उपनयन समिति, सह-संयोजक - प्रमोद कुमार मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, श्री प्रकाश अवस्थी, श्री अशोक दीक्षित, श्री आशीष बाजपेयी, श्री लखन लाल बाजपेयी, श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती अंजू पाण्डेय, श्रीमती स्वाति अवस्थी, श्रीमती रंजू त्रिवेदी, श्रीमती ममता त्रिवेदी, श्री सत्यदेव तिवारी, श्री राजेश त्रिवेदी, श्री प्रभात मिश्रा (जूनियर) सहित बटुकों के अभिभावक उपस्थित हुए थे।