Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गैस सिलेंडर लेने, लाइन में, लगने के विवाद में मारपीट करने के आरोप में 03 बाउंसरों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही

  *गैस एजेंसी में ग्राहकों को  बाउंसरों के द्वारा मारपीट करने पर 03 बाउंसरों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ▪️ *गैस एजेंसी में लाइन लगाने को...

Also Read

 


*गैस एजेंसी में ग्राहकों को  बाउंसरों के द्वारा मारपीट करने पर 03 बाउंसरों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

▪️ *गैस एजेंसी में लाइन लगाने को लेकर विवाद एवं धक्का-मुक्की की घटना

▪️ *तत्काल कार्रवाई कर अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया

▪️ *क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम*

भिलाई .

असल बात news.  

गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगने के विवाद में मारपीट हो जाने पर तीन बॉउंसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.शिकायत की गई है कि वहां बॉउंसरों ने लाइन में लगने के नाम पर विवाद किया,धक्का -मुक्की की,मारपीट की. शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पहले  थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत शताक्षी गैस एजेंसी खुर्सीपार में गैस सिलेंडर लेने आए ग्राहक संतोष कुमार बैठा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर खुर्सीपार द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि वह गैस लेने हेतु एजेंसी के सामने लाइन में खड़ा था। इसी दौरान लाइन में लगने की बात को लेकर एजेंसी के बाउंसरों द्वारा वाद-विवाद , धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

आवेदन के आधार पर थाना खुर्सीपार द्वारा मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई एवं उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी, छावनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

गैस एजेंसी में लाइन लगाने को लेकर विवाद

▪️ घटनास्थल :

शताक्षी गैस एजेंसी, खुर्सीपार, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. हरिओम चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी हाथखोज भिलाई

2. विकास सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी खुर्सीपार

3. विक्की विश्वकर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 01 छावनी

उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही, जिसके परिणामस्वरूप समय रहते विवाद को नियंत्रित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की गई।