Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


असम में तीसरी बार उम्मीदों और आशाओं का कमल खिलेगा, क्योंकि विकास का कोई विकल्प नहीं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

  *पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प : डिप्टी सीएम अरुण साव *डिप्टी सीए...

Also Read

 



*पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प : डिप्टी सीएम अरुण साव

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने लखीमपुर लोकसभा के  विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की ली संगठनात्मक बैठक

गुवाहाटी। 

असल बात news.  

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कर विकास का कमल खिलाने के लिए जनता ने मन बना लिया है। डबल इंजन सरकार ने जनता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरा है। इसलिए तीसरी बार फिर से उम्मीदों और आशाओं का कमल खिलने जा रहा है। चुनावी मैदान में कांग्रेस कहीं नगर नहीं आ रही है। वहीं उनके नेताओं में घोर  निराशा और बिखराव की स्थिति है। जो खुद का पार्टी नहीं संभाल पा रही, वह क्या विकास करेगी। यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने असम प्रवास में लखीमपुर विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान कही। 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र 25 फरवरी से चार दिवसीय असम प्रवास पर गए हैं। वे कल असम प्रवास पूरा कर रायपुर वापस लौटेंगे। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रभार लोकसभा लखीमपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ गुवाहाटी में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में शामिल हुए। असम भाजपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

श्री साव रविवार (1 मार्च) को धेमाजी, मसकुआ (सिसिबोरगांव विधानसभा) एवं जोनाई विधानसभा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, विस्तारक के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शनिवार को जिला मुख्यालय तिनसुकिया में जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों संग चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने डूमडूमा और सदिया में आयोजित बैठकों में तैयारियों की समीक्षा करते हुए बूथ प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही लखीमपुर और विधानसभा क्षेत्र नोबोइचा में भी जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। बता दें कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य के विकास को नई गति प्रदान की है। वहीं मुख्यमंत्री मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से असम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। श्री साव ने सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से खुशहाल असम एवं विकसित असम के लिए बीजेपी को अपना वोट देने के लिए आग्रह करने संकल्पित किया। 

बैठक में विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ. रोनुज पेगु, जोनाई विधायक भुबना पेगु,भाजपा सचिव मशेष देवरी, श्री महेश देवड़ा, डूमडूमा विधायक एवं असम सरकार के मंत्री श्री रूपेश गोवाला, लखीमपुर विधायक मानव डेका, सदिया विधायक, जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपा कमान, जिला प्रभारी भाबेन शर्मा, जिला पदाधिकारी गण, मंडल पदाधिकारी गण, विस्तारक एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।