Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बड़ी खबर,अमेरिका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर बातचीत की, पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श

    नई दिल्ली . असल बात न्यूज़. ईस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच बड़ी खबर है कि अमेरिका के प्रधानमंत्री श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने देश के...

Also Read

 


 नई दिल्ली .

असल बात न्यूज़.

ईस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच बड़ी खबर है कि अमेरिका के प्रधानमंत्री श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति  फोन किया है बातचीत की है। इस दौरान दोनों राष्ट्र अध्यक्षों  के बीच चिंता का विषय बने अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के बारे में भी बातचीत हुई है.

दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री ने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुलासुरक्षित और सुलभ बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि यह वैश्विक शांतिस्थिरता और आर्थिक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दोनों नेता क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

एक्स पर एक पोस्ट मेंप्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा:

"राष्ट्रपति ट्रम्प का फोन आया और उनके साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। पूरे विश्व के लिए यह आवश्यक है कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुलासुरक्षित और सुलभ बना रहे। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।