Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मां बमलेश्वरी देवी का दर्शन करने डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध,कुम्हारी से अंजोरा के बीच के मार्ग को अलग-अलग सेक्टर में बांट कर विशेष यातायात व्यवस्था,रात्रि में दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे

  *डोंगरगढ़ दर्शन हेतु जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग की विशेष ड्यूटी ▪️ *मार्ग को सेक्टर में बांट कर लगातार पेट्र...

Also Read

 



*डोंगरगढ़ दर्शन हेतु जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग की विशेष ड्यूटी

▪️ *मार्ग को सेक्टर में बांट कर लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है*

▪️ *सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूकता एवं निर्देश दिए जा रहे हैं

 दुर्ग,भिलाई .

असल बात news.  

यहां से इस वर्ष हजारों की संख्या में पदयात्रा मां बमलेश्वरी देवी का दर्शन करने पैदल डोंगरगढ़ जा रहे हैं. मार्ग में यात्रियों को कोई असुविधा ना हो,इसके लिए शासन- प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं.पदयात्रियों को इस दौरान सड़क के बाईं ओर चलने एवं सर्विस रोड का उपयोग करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से कहीं भी सड़क पर नहीं बैठने को कहा गया है. पदयातियों को रात्रि में सड़क पर देखा जा सके, इसके लिए उनकी पीठ और बैग पर रेडियम पट्टी लगाई जा रही है.

डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पदयात्रियों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष ड्यूटी संचालित की जा रही है।पदयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके बैग एवं पीठ पर रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे वे रात्रि के समय भी स्पष्ट रूप से दिखाई दें। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।

पदयात्रियों को सड़क के बाईं ओर चलने एवं सर्विस रोड का उपयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सड़क पर बैठने से सख्ती से मना किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रियों को सतर्कता के साथ यात्रा करने हेतु लगातार समझाइश दी जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा सभी पदयात्रियों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के बाईं ओर चलें तथा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9479192099 / 9479192029 पर संपर्क करें।