*जनगणना 2027: जनगणना से जन कल्याण *प्रथम चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित रायपुर . असल बात news. 13 मार्च 2026. जनगणना ...
*जनगणना 2027: जनगणना से जन कल्याण
*प्रथम चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
रायपुर .
असल बात news.
13 मार्च 2026.
जनगणना 2027 का काम अब तेज गति पकड़ने जा रहा है. इसके पहले चरण में मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा और गणना की जाएगी. इस कार्य को सूची व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने जिला स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है.
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने की।
प्रशिक्षण में अधिकारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, सर्वेक्षण की विधि, डेटा संकलन और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर योजना और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा, एसडीएम, नगर निगम जोन आयुक्त, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


