Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रलोभन देकर,दबाव डालकर,भ्रम फैलाकर कमजोर वर्ग के लोगों का धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र करने वालों को अब कड़ी सजा मिल सकेगी - सांसद विजय बघेल

  सांसद विजय बघेल ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति व्यक्त किया आभार    दुर्ग,भिलाई  . असल बात news...

Also Read

 सांसद विजय बघेल ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति व्यक्त किया आभार 

 दुर्ग,भिलाई  .

असल बात news. 

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्म स्वातंत्र्य विधायक 2026 पारित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि आज माता की शक्ति के पवित्र पर्व चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ का दिन है.आज से ही हमारे हिंदू लोगों के नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है.ऐसे पवित्र दिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का पारित होना हम सबके लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है. उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में धर्मांतरण को रोकने में सफलता मिलेगी तथा अवैध रूप से धर्मांतरण में लगे लोगों और संस्थाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो सकेगी.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए काला कानून बनाना अत्यंत आवश्यक है. यहां के लोग भोले भाले और सरल हैं. हमारा अंचल  वर्षों-वर्षों से धर्मांतरण से गंभीर रूप से पीड़ित रहा है. यहां के वनांचल क्षेत्र के निवासियों का प्रलोभन देकर, दबाव डालकर बड़ी संख्या में धर्मांतरण कर दिया गया है. धर्मांतरण बढ़ते जाने से गांव-गांव में विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई है तथा आपसी सद्भावना खत्म हो रही है. सांसद विजय बघेल लोकसभा सत्र के चलते अभी दिल्ली में है और वहीं से हमसे टेलीफोन पर बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह विधेयक पारित हो जाने पर प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से सबसे बड़ा नुकसान हुआ है कि हमारी हिंदू पुरातन संस्कृति को भारी नुकसान पहुंचा है. नए कानून के बन जाने से लोगों में जागरुकता आएगी तथा धर्मांतरण करने में लगी संस्थानों पर भी दबाव बनाया जा सकेगा.

 सांसद विजय बघेल ने कहा कि धर्मांतरण  रोकने के नए कानून में धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है. इससे संपूर्ण छत्तीसगढ़ में हमारी संस्कृति की रक्षा हो सकेगी. और हिंदू संस्कृति मजबूत बनेगी तथा पूरा क्षेत्र खुशहाल होगा.अब प्रलोभन देकर , दबाव अथवा भ्रम फैलाकर कमजोर वर्ग के लोगों का धर्मांतरण नहीं कराया जा सकेगा.ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी